Hair Care: पाना चाहते हैं लंबे और खूबसूरत बाल तो महंगे प्रोडक्ट नहीं, लगाएं ये घरेलू हेयर मास्क, दूर होगी हर समस्या

hair care

Hair Care: सफेद बालों की समस्या बहुत ही आम है। पहले के समय में जैसे-जैसे उम्र बढ़ती थी वैसे-वैसे बाल सफेद हुआ करते थे। लेकिन आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं। आजकल हर दूसरा इंसान सफेद बालों की समस्या से परेशान नजर आता है। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें जेनेटिक, खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फूड का सेवन, बढ़ता पॉल्यूशन, केमिकल वाले प्रोडक्ट आदि शामिल है। बाजार में एक नहीं बल्कि तमाम प्रकार के ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट पाए जाते हैं जो सफेद बालों को जड़ से खत्म करने का दावा करते हैं। लेकिन इन महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। कई बार में प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बालों की अन्य समस्या पैदा हो जाती है क्योंकि इन प्रोडक्ट में तमाम प्रकार के केमिकल पाए जाते हैं। इसलिए क्यों ना बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की बजाय घर पर ही घरेलू नुस्खा बनाया जाए और सफेद बालों में लगाया जाए। आज हम आपको इस लेख के द्वारा एक आसान पपीते के पत्ते का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं इसके इस्तेमाल से सफेद बालों से निजात पाया जा सकता है। इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सारी ही नेचुरल चीजों की जरूरत है, यह चीजें आपको आसानी से मिल जाएगी, चलिए जानते हैं कि यह नुस्खा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री लगती है।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं पपीते का पत्ता

पपीता एक स्वादिष्ट फल है जो अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। पपीते का पत्ता भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बालों को झड़ने से रोकता है: पपीते के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं।पपीते के पत्ते में विटामिन ए और सी होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं। पपीते के पत्ते में मिनरल होते हैं जो बालों को घना बनाते हैं। पपीते के पत्ते में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को दूर करते हैं। पपीते के पत्ते में विटामिन ई होता है जो बालों को चमकदार बनाता है।

कैसे बनाएं पपीते के पत्ते का नुस्खा

सामग्री:

पपीते के 5-6 पत्ते
नारियल तेल – 2 चम्मच
मेथी दाना – 1 चम्मच
आंवला पाउडर – 1 चम्मच

विधि:

पपीते के पत्तों को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें। पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। एक पैन में नारियल तेल गरम करें। तेल में मेथी दाना डालकर भून लें। मेथी दाना भुन जाने के बाद इसमें पपीते के पत्ते का पेस्ट, आंवला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें।

कैसे करें इस्तेमाल

इस मिश्रण को अपने बालों और जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। 2-3 घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। यह नुस्खा हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

इस नुस्खे से क्या-क्या फायदे होते हैं

यह नुस्खा आपके सफेद बालों को जड़ से काला कर देगा। यह बालों को मजबूत और घना बनाता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है। यह डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews