लकड़ी के कंघे से करें बालों की देखभाल, सिर दर्द से मिलेगी राहत

क्या आप जानते हैं साधारण कंघी की अपेक्षा लकड़ी के कंघी को इस्तेमाल करने वाली लड़कियों के बाल ज्यादा खूबसूरत और लंबे होते हैं। लकड़ी के कंघे को नीम, शीशम आदि की लड़कियों से बनाकर तैयार किया जाता है।
लकड़ी के कंघे से करें बालों की देखभाल, सिर दर्द से मिलेगी राहत

Hair Care Tips : किसी भी इंसान की पर्सनैलिटी उसके बाल, चाल-चलन और पहनावे से तय होती है। वहीं, लड़कियों की खूबसूरती उनके बालों से आती है। हर लड़की की एक ख्वाहिश होती है कि उनके लंबे लहराते बाल हो। उसके लिए तरह-तरह के तेल भी लगाती हैं, जिससे बालों को मजबूती मिले और वह घने हो जाएं। बालों की देखभाल के लिए बहुत से ट्रिक भी अपनाएं जाते हैं। कभी हेयर शैंपू बदला जाता है, तो कई बार घरेलू उपाय भी ट्राई किए जाते हैं, ताकि बालों को मजबूती मिल सके।

DIY Mask

क्या आप जानते हैं साधारण कंघी की अपेक्षा लकड़ी के कंघी को इस्तेमाल करने वाली लड़कियों के बाल ज्यादा खूबसूरत और लंबे होते हैं। लकड़ी के कंघे को नीम, शीशम आदि की लड़कियों से बनाकर तैयार किया जाता है, जो बालों को हेल्दी रखने में सहायक होता है। प्लास्टिक की कंघी के बजाय अगर आप लकड़ी से बने कंघों का इस्तेमाल करेंगे, तो यह आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होगा। आपको बता दें कि लकड़ी का कंघा इस्तेमाल करने से सिर दर्द से ही राहत मिलती है। साथ ही यह इको फ्रेंडली भी होता है।

फायदे

  • अगर आप चिकनी सतह वाली लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल कर रही है, तो इससे आपके बाल कम टूटेंगे। क्योंकि इससे बालों पर कम फ्रिक्शन लगता है, जो आपके हेयर को शाइनी और मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगा।
  • लकड़ी के कंघी का इस्तेमाल करने से बालों में जमा स्टैटिक चार्ज कम हो जाता है। इससे बाल कम झड़ते हैं। क्योंकि इसमें प्रकृतिक एंटीस्टैटिक गुण पाए जाते हैं, जो कि हेयर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
  • लकड़ी के कंघे से बाल सवारने पर ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इससे बालों के फोर्स को पोषण मिलता है और बाल जल्दी से ग्रंथ कर पाते हैं। इसके साथ ही हेयर शाइनी और खूबसूरत दिखने लगते है।
  • लकड़ी की कंघी से बाल संवारने पर सिर दर्द से भी राहत मिलती है। यह तनाव को कम कर देता है, जिससे सिर को आराम पहुंचता है।
  • इसके अलावा, यह त्वचा की नेचुरल ऑयल को पूरे सिर पर आसानी से फैलाते हैं, जिससे बालों को नमी मिलती है और यह चमकदार बन जाते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • लकड़ी के कंघी से बालों को नियमित तौर पर कर सकते हैं। इससे आपको ज्यादा फायदा मिल सकता।
  • कंघी करते समय सर पर बहुत ज्यादा तवन ना डालें। इससे बाल टूट सकते हैं और आपके सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है
  • लकड़ी के कांगो का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसलिए आप इसे नियमित रूप से साफ करते रहे, ताकि उन पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा ना हो।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews