क्या आप भी कर रहे हैं ओवर ऑयलिंग? ये आदत कर सकती है बालों को कमज़ोर

बहुत लोगों का ऐसा सोचना है, की ज़्यादा तेल लगाने से बाल मज़बूत और घने बनते हैं, लेकिन सच्चाई इसके उलट भी हो सकती है। अगर आपके बाल भारी, चिपचिपे या लगातार डैंड्रफ से परेशान हैं तो हो सकता है यह ओवर ऑयलिंग का नतीजा है।
Over Oiling Side Effects

बालों की देखभाल में तेल लगाना हमारी परंपरा का अहम हिस्सा बना हुआ है। दादी-नानी भी हमें बालों को मज़बूत बनाने के लिए ज़्यादा तेल लगाने की सलाह देते हैं। बचपन से ही हम सुनते हुए आयी है कि ज़्यादा तेल लगाने से बाल लंबे, घने और मज़बूत होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओवर ऑयलिंग नुक़सान (Over Oiling Side Effects) भी पहुँचा सकती है।

आजकल कई लोग इस गलती का शिकार हो जाते हैं। सोचते है कि रोज़ाना यह बार बार तेल लगाने से बालों की जड़ें मज़बूत होंगी, लेकिन होता इसके विपरीत है। बाल चिपचिपे, कमज़ोर और यहाँ तक कि झड़ने भी लग जाते हैं। आइए जानते हैं ओवर ऑयलिंग के नुक़सान और उन संकेतों के बारे में, जिनसे आप पहचान सकते हैं कि आपकी हेयर केयर रूटीन कहाँ ग़लत हो रही है।

ओवर-ऑयलिंग क्या है और क्यों है नुकसानदायक?

वैसे तो तेल बालों के लिए पोषण का काम करता है, लेकिन ज़्यादा मात्रा में इसका उपयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। लगातार ज़्यादा मात्रा में तेल लगाने से स्कैल्प पर गंदगी, धूल और डैंड्रफ जमा होने लगता है। इतना ही नहीं, बहुत अधिक तेल से ओपन पोर्स भी बंद हो सकते हैं। जिससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुँचना मुश्किल हो जाता है। इसका नतीजा यह होता है कि बाल कमज़ोर और बेजान हो जाते हैं। कई बार ज़्यादा तेल लगाने से बार बार शैंपू करना पड़ता है, जो बालों को और भी ज़्यादा रुख़ और नुक़सानदायक बना देता है।

ओवर ऑयलिंग के संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें

लगातार चिपचिपाहट

अगर तेल लगाने के बाद आपके बाल 24 घंटे से ज़्यादा चिपचिपे और भारी लगते हैं, तो इसका यह साफ़ मतलब है कि आप अपनी ज़रूरत से ज़्यादा तेल लगा लिया है। आपको कम तेल लगाना चाहिए।

डैंड्रफ और खुजली बढ़ना

ज़्यादा तेल स्कैल्प पर गंदगी और फंगस को अट्रैक्ट करता है, जिस वजह से खुजली बढ़ती जाती है, कई बार यह समस्या फंगल इन्फेक्शन का ही रूप ले लेती है।

ज़्यादा बाल झड़ना

ज़रूरत से ज़्यादा तेल लगाने की वजह से ही बालों की जड़ों पर दबाव पड़ता है, जिस वजह से बाल ज़्यादा झड़ने और टूटने लगते हैं, अगर आपको इस तरह के संकेत दिखाई देते हैं तो आपको सावधान होने की ज़रूरत है।

सही तरीके से तेल लगाने के टिप्स

  • हफ्ते में 1–2 बार ही तेल लगाएं।
  • तेल लगाने के बाद 2–3 घंटे बाद बाल धो लें।
  • बहुत ज्यादा तेल स्कैल्प पर रगड़ने से बचें।
  • हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करें, इससे पोषण जल्दी मिलता है।
  • अगर डैंड्रफ या हेयरफॉल की समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर या हेयर एक्सपर्ट से सलाह लें।

हेयर केयर में बैलेंस क्यों जरूरी है?

सिर्फ तेल लगाना ही बालों की देखभाल नहीं है। संतुलित डाइट, पर्याप्त पानी पीना और सही शैंपू-कंडीशनर का इस्तेमाल भी उतना ही जरूरी है। बालों की जड़ों को पोषण केवल बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी चाहिए।

ओवर-ऑयलिंग से ज्यादा फायदा सीमित और संतुलित तेल लगाने में है। एक संतुलित हेयर केयर रूटीन ही बालों को लंबा समय तक स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकती है।

बालों को मजबूत बनाने वाला हेयर ऑयल

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल प्राकृतिक रूप से मजबूत और घने बने रहें, तो घर पर बना हेयर ऑयल सबसे बेहतर उपाय है। इसमें आप नारियल तेल में आंवला, मेथी दाना और करी पत्ते डालकर उबाल सकते हैं। यह मिश्रण जड़ों तक पोषण पहुंचाता है और बालों को टूटने से बचाता है। घरेलू हेयर ऑयल न केवल केमिकल-फ्री होता है बल्कि लंबे समय तक बालों को मजबूत बनाए रखता है।

बाल झड़ने की समस्या आजकल आम हो गई है, लेकिन घर पर बना हेयर ऑयल इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है। अगर इसमें प्याज का रस या कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदें मिलाई जाएं तो यह हेयर ग्रोथ को तेज करता है और स्कैल्प को हेल्दी बनाता है। नियमित रूप से इस तेल की मालिश करने पर बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, डैंड्रफ की समस्या घटती है और बाल प्राकृतिक चमक के साथ लंबे होते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews