दीपावली पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, खास बनाएं रोशनी का महापर्व

दीपावली के त्यौहार का हम सभी को साल भर इंतजार रहता है। यह सनातन धर्म ही नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े त्योहार में से एक है। देशभर में इसे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ शुभकामना संदेश बताते हैं, जो दीपावली के मौके पर आप अपनों को भेज सकते हैं।
Happy Diwali wishes

Happy Diwali Wishes: 29 अक्टूबर से देशभर में दीपावली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। आज 31 अक्टूबर है और देश भर में दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। सभी के घर, ऑफिस, प्रतिष्ठान सजे हुए दिखाई दे रहे हैं और मंदिरों में भी विशेष साज सज्जा देखने को मिल रही है। यह कैसा त्यौहार है जिसका सभी लोग साल भर इंतजार करते हैं। सनातन धर्म में इसे काफी महत्व दिया गया है और इस पर्व का विशेष उल्लेख भी पौराणिक ग्रंथों में मिलता है।

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजन अर्चन की जाती है। इस दिन की गई पूजन से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, धन, वैभव और सम्मान की प्राप्ति होती है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। अगर आप भी दीपावली की शुभकामनाएं या शुभ दीपावली जैसा संदेश नहीं भेजना चाहते हैं और कोई अच्छा सा मैसेज करना चाहते हैं तो हम आपके लिए दीपावली की कुछ शुभकामनाएं लेकर आए हैं।

दिवाली की शुभकामनाएं (Happy Diwali Wishes)

दीपक का प्रकाश, महाकाली का साथ और यमदेव का आशीर्वाद
सुख समृद्धि से भर जाए घर, आपका जीवन हो निहाल।

धन की खूब वर्षा हो, हर जगह आपका नाम हो। दिन-रात व्यापार में लाभ हो।
यह दिवाली आपके लिए बहुत खास हो।

आंगन में सजे रंग बिरंगी रोशनी,
श्री लक्ष्मी गणेश के आशीर्वाद से भर जाए आपका जीवन।
अंधकार दूर हो उजाला आए,
दीपावली का दिन आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाए।

प्रकाश और रोशनी का महापर्व दीपावली आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए।
शुभ दीपावली

सुख के दीपक जले,
घर में खुशहाली हो।
बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का प्यार मिले,
आपकी दिवाली मंगल हो।

दीपावली का पावन त्यौहार, जीवन में लाए खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews