Happy News Year 2023 : पुत्रदा एकादशी से शुरू होगा नया साल, जानें शुभ मुहूर्त

Happy News Year 2023 : पुत्रदा एकादशी से शुरू होगा नया साल, जानें शुभ मुहूर्त

Happy News Year 2023 : अब से कुछ दिन बाद अंग्रेजी कैलेण्डर के हिसाब से नया साल शुरू हो जायेगा, लोग इसके सेलिब्रेशन की तैयारियां कर रहे हैं, हालांकि हिन्दू पंचांग यानि हिन्दू कैलेण्डर के हिसाब से गुडी पड़वा से नया साल शुरू होता है लेकिन दुनिया के दूसरे देशों की तरह ही भारत में भी अंग्रेजी साल का जश्न बहुत जमकर मनाया जाता है, आपको बता दें कि हिन्दू पंचांग के एक ख़ास मुहूर्त के साथ नए साल का पहला दिन 01 जनवरी 2023 शुरू हो रहा है जिसे बहुत शुभ माना जा रहा है।

शुभ मुहूर्त के साथ शुरू हो रहा नया साल

जिस ख़ास मुहूर्त के साथ 01 जनवरी 2023 शुरू हो रहा है वो है पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) , सनातन धर्म यानि हिन्दुओं में एकादशी का बहुत महत्त्व होता है। भगवान् विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित एकादशी की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है, मान्यता है कि जो कोई भी पूरे विधि विधान से एकादशी पर भगवान् विष्णु की पूजा करते हैं उसकी मनोकामना पूरी होती है।

इस दिन मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी

हिन्दू पंचांग के हिसाब से अभी पौष का महीना चल रहा है और इस महीने की अंतिम एकादशी 01 जनवरी 2023 , रविवार को शुरू हो रही है, लेकिन उद्या तिथि अगले दिन 02 जनवरी 2023 सोमवार को होगी, इसलिए पुत्रदा एकादशी सोमवार 02 जनवरी को मनाई जाएगी।

ये है शुभ मुहूर्त

पुत्रदा एकादशी को बैकुंठी एकादशी भी कहा जाता है, इसका व्रत संतान सुख के लिए खास तौर पर किया जाता है, पुत्रदा एकादशी तिथि 01जनवरी 7:12 शुरू हो रही है और 02 जनवरी शाम 8:24 तक रहेगी, लेकिन उद्या तिथि के अनुसार एकादशी व्रत और पूजा 02 जनवरी को मनाई जाएगी।

Disclaimer : इस आलेख में दी गई जानकारियां एक सामान्य सूचना जैसी है, सही और सटीक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से अवश्य संपर्क कीजियेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews