Face Serum: क्या दूध फट गया है? फेकें नहीं ऐसे बनाएं फेस सीरम, ग्लोइंग बनेगी स्किन

Face Serum: फटे हुए दूध से आप घर पर ही एक बेहतरीन फेस सीरम बना सकते हैं। यह सीरम आपकी त्वचा को हाइड्रेट करेगा, पोषण देगा और उसे चमकदार बनाएगा।
Glowing Skin Beauty Tips Face

Face Serum: कई लोग त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने के लिए महंगे फेस सीरम खरीदते हैं, जो अक्सर रसायनों से भरे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर ही आसानी से और कम खर्च में फटे हुए दूध से एक बेहतरीन फेस सीरम बना सकते हैं? जी हाँ, कभी-कभी दूध फट जाता है और हम उसे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फटा हुआ दूध भी आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह सीरम आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देगा, हाइड्रेट करेगा और उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाएगा।

कैसे बनाएं फटे हुए दूध से फेस सीरम

आवश्यक सामग्री

1 कप फटा हुआ दूध
1/2 नींबू का रस
1 चम्मच ग्लिसरीन
चुटकी भर हल्दी
चुटकी भर नमक

विधि:

एक पैन में फटा हुआ दूध डालें और उबाल आने दें।
जब दूध उबलने लगे, तो उसमें नींबू का रस डालें।
दूध फट जाएगा और पानी और पनीर अलग हो जाएगा।
गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
एक छलनी से पानी को छान लें और पनीर को त्याग दें।
छाने हुए पानी में ग्लिसरीन, हल्दी और नमक मिलाएं।
अच्छी तरह मिलाएँ और एक कांच की बोतल में भर लें।

इस्तेमाल:

चेहरे को साफ करके थोड़ा सा Serum लें।
चेहरे और गर्दन पर Serum लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
10-15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
यह सीरम हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews