जल्दी से पहुंचना है ऑफिस और हो गई है देर, इन Makeup Tips की मदद से 5 मिनट में मिलेगा परफेक्ट लुक

Makeup Tips

Makeup Tips: आजकल हर व्यक्ति की जिंदगी बहुत भागदौड़ भरी हो गई है। कई बार हम इतना ज्यादा थक जाते हैं कि सुबह उठने में मुश्किल हो जाती है। ऐसे में ऑफिस जाने के लिए हमें दौड़ भाग करनी पड़ती है। लड़के तो फिर भी जल्दी तैयार हो जाते हैं लेकिन लड़कियों के लिए तैयार होना किसी टास्क की तरह होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियां बिना मेकअप किए कहीं जाना पसंद नहीं करती हैं।

लड़कियों को हमेशा प्रेजेंटेबल दिखना और अच्छा लगना पसंद होता है। मेकअप कहीं ना कहीं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार भी होता है। अब ऐसे में अगर आपको जल्दी से ऑफिस पहुंचना है लेकिन आपके पास टाइम नहीं है तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से 5 मिनट में आप मेकअप जैसा निखार का सकेंगी। चलिए ये टिप्स जानते हैं।

मॉइश्चराइज

हेल्दी त्वचा के लिए सबसे जरूरी होता है मॉइश्चराइजर लगाना। अगर आप ग्लोइंग त्वचा चाहती हैं तो सबसे पहले अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करें क्योंकि हाइड्रेट त्वचा पर मेकअप अच्छी तरह लगता है।

स्किन टिंट

आपको जल्दी मेकअप करना है इसलिए फाउंडेशन की जगह स्किन टिंट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे लगाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है और चेहरे पर नेचुरल फिनिश आती है। इससे स्किन ग्लोइंग हो जाती है और दाग धब्बे भी छुप जाते हैं।

मस्कारा

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं। आईलाइनर और आईशैडो का इस्तेमाल करने की जगह सिर्फ मस्कारा बहुत खूबसूरत लगता है।

लिप टिंट

जल्दबाजी में आप लिप टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी मदद से नेचुरल ब्यूटीफुल लुक मिलता है जो काफी अच्छा लगता है।

आई ब्रो

अच्छे लुक के लिए जरूरी है कि आइब्रो को भी सेट कर लिया जाए। आप जेल की मदद से अपनी आईब्रो को सेट कर सकती हैं। पेंसिल की मदद से आपको आइब्रो को फील करना होगा इसके बाद बहुत प्यारा निखार आएगा।

फिनिशिंग

शानदार लुक पाने के लिए सबसे आखिर में चेहरे को फाइनल टच देने की जरूरत होती है। लिक्विड हाइलाइटर की मदद से चीक और नाक के पॉइंट्स को हाईलाइट करें। इससे चेहरे के फीचर्स में निखार आता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews