Heat Wave को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया सुझाव, बताया गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ध्यान

Health Ministry On Heat Wave: देश में इस समय गर्मी से लोग परेशान है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि इन दिनों लोगों को क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए।
Heat Wave को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया सुझाव, बताया गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ध्यान

Health Ministry On Heat Wave: देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी पड़ने की वजह से लोग परेशान है। मौसम विभाग ने बताया कि इन दिनों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, के कुछ हिस्सों में पारा चढ़ेगा। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि इन दिनों लोगों को क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए।

गर्मी में रखें सेहत का ध्यान

तेज धूप और गर्मी की वजह से आपके सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। इन दिनों हीटवेव की वजह से कई तरह की दिक्कतें आती है। हीटवेव की वजह से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ना, उल्टी-दस्त, मांसपेशियों में कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है आप खुद को हाइड्रेट रखें। क्रोनिक बीमारी के शिकार लोगों को गर्मी के कारण जटिलताएं बढ़ सकती हैं। गर्मी के दिनों में पाचन स्वास्थ्य की गड़बड़ी, दस्त की दिक्कतें और अधिक हो सकती हैं इसलिए जरूरी है कि आप पहले से ही सुरक्षात्मक उपाय करते रहें। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ सुझाव देते हुए कहा कि इनका पालन सभी को करना चाहिए।

गर्मी से बचने के लिए क्या करें?

  • सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट रखें इसके लिए खूब पानी पीते रहें।
  • अगर जरूर नहीं है तो दोपहर के समय घर से बाहर जानें से बचें।
  • इन दिनों सूती और ढीले कपड़े ही पहनें, ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
  • बाहर निकलते समय सर को जरूर ढक कर रखें।

गर्मी से बचने के लिए इन कामों को करने से बचें

  • गर्मी से बचने के लिए बच्चों और जानवरों को गाड़ी में न छोड़ें।
  • दोपहर के समय बाहर किसी भी प्रकार के कामों को करने से बचें।
  • इन दिनों शराब- कार्बोनेट ड्रिंक्स के सेवन से बचा जाना चाहिए।
  • कोशिश करें कि धूप के सीधे संपर्क में आने से बचा जाएं।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews