कम खर्च में रख सकते है सेहत का ख्याल, जानें बजट फ्रेंडली डाइटिंग के तरीके

diet

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। डाइटिंग करने की प्लानिंग (diet planning) करना यानि एक टेंशन शुरू हो जाना कि अब जेब भी हल्की होगी। आमतौर पर डाइटिंग के लिए जो प्लान मिलता है उसे फॉलो करना बहुत आसान नहीं होता, वजन घटाने के लिए फल और ड्राईफ्रूट्स की डिमांड बढ़ने लगती है, नॉनवेज भी ज्यादा खाने की सलाह मिलती है।वही रोज के खाने के अलावा घर में कभी ओट्स तो कभी कुछ और चीजें लाने का प्रेशर बढ़ जाता है, ताकि डाइटिंग प्रोपर हो सके।

नतीजा ये होता है कि जेब पर बढ़ता बोझ देखकर या तो डाइटिंग का ख्याल ही खत्म कर दिया जाता है या फिर आधे अधूरे तरीके अपनाए जाते हैं।इन सबके बिना भी डाइटिंग करना आसान है। आप एक हेल्दी डाइट के साथ वजन भी घटा सकते हैं और जेब की सेहत भी बरकरार रख सकते हैं,बस प्लानिंग कुछ ठीक तरीके से करनी होगी।

अपनाएं ये डाइटिंग बजट

मील प्लान करें

बस यूं ही एक सुबह उठ कर डाइटिंग शुरू करने से पहले उसकी प्रोपर प्लानिंग कीजिए। ज्यादा दिनों के मील की प्लानिंग न कर सकें तो कम से कम एक एक हफ्ते का प्लान तैयार करें कि कब क्या खाएंगे। इस प्लानिंग से आपको सीमित शॉपिंग करने में मदद मिलेगी। आप उतना ही सामान खरीदेंगे जितना जरूरी है।

वेज डाइटिंग अपनाएं

वजन घटाने में वेज की तुलना में नॉनवेज ज्यादा कारगर होता है, शायद इसलिए विशेषज्ञ भी एग व्हाइट, ऑयल फ्री चिकन जैसी डिशेज खाने की सलाह देते हैं। जाहिर है डाइटिंग का ये तरीका महंगा भी बहुत पड़ेगा। इसलिए नॉनवेज की जगह वेज डाइटिंग का तरीका चुनें। नॉन वेज के लिए कुछ दिन तय कर लें। बाकि दिन वेज खाने को ही अपनी थाली का हिस्सा बनाएं।

महंगे की जगह सस्ते फूड चुनें

डाइटिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले महंगे फूड्स का सस्ता ऑप्शन तलाशें। कोशिश करें कि आप विदेशी फल या सब्जी की जगह देसी फल और सब्जियां खाएं.,इससे बजट नहीं बिगड़ेगा।घर के जो लोग डाइटिंग नहीं कर रहे हैं उनके लिए अलग से कुछ इंतजाम करने की झंझट भी नहीं होगी। प्रोटीन के महंगे ऑप्शन्स की जगह सोयाबीन, छोले जैसे ऑप्शन चुनें ड्राईफ्रूट्स को हर वक्त नहीं खा सकते तो मूंगफली जैसे नट्स उसका ऑप्शन हो सकते हैं।

घर का बना खाना खाएं

अक्सर डाइटिंग के लिए ऐसे खाने की तलाश की जाती है जो मार्केट में या तो बने बनाएं मिलते हैं या फिर उन्हें पकाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। वजन घटाने के रेडी टू ईट मील चुनने की जगह घर पर ही चीजें तैयार करें। आप चाहें तो बरीटो जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं। जिन्हें इंडियन टच देकर घर पर ही पकाया जा सकता है। घर में मौजूद चीजों से ही सलाद जैसी चीजें तैयार करें। आपकी डाइटिंग हो जाएगी बाकी घर वालों को हेल्दी डाइट मिल जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews