क्या आपके मुंह से आती है बदबू? जानें किस विटामिन की हो सकती है कमी

मुंह की बदबू एक आम समस्या है, जो कई लोगों को परेशानी का कारण बनती है। हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कभी-कभी यह विटामिन की कमी के कारण भी हो सकती है.
Health

Health: कैसा लगे आपको जब आप किसी से बात कर रहे हो और कोई आपसे कहे कि आपके मुँह से बदबू आ रही है. जी हाँ, यह हमें दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार मुँह से बदबू आने का कारण सिर्फ़ साफ़-सफ़ाई की कमी नहीं है, बल्कि शरीर में कुछ ज़रूरी विटामिनों या पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है.

मुँह की बदबू को दूर करने के लिए पर्याप्त पानी पीना तो ज़रूरी है ही इसके अलावा सही डाइट का लेना भी आवश्यक है. आज हम आपको सा आर्टिकल के ज़रिए बताएंगे कि किससे मिनरल और विटामिन की कमी के कारण मुँह से बदबू आती है.

विटामिन D की कमी

विटामिन D केवल हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाने का काम नहीं करता है बल्कि मुँह की बदबू को दूर करने का भी काम करता है. जब शरीर में विटामिन D की कमी होने लगती है, तो दाँत कमज़ोर होने लगते हैं और मसूड़ों में संक्रमण या फिर सूजन हो सकती है, जो मुँह से बदबू का कारण बन सकती है. विटामिन D की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में अंडा, पनीर, दूध, दही और संतरे का जूस शामिल कर सकते हैं.

विटामिन सी की कमी

जब शरीर में विटामिन सी की कमी होती है तब भी मुँह से बदबू आने लगती है. इसकी कमी के कारण मुँह में इन्फेक्शन भी फैल सकता है.

विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में अंगूर, नींबू, संतरा ,स्ट्रॉबेरी, पालक और टमाटर जैसे फलों और सब्ज़ियों को शामिल कर सकते हैं. यह न सिर्फ़ वो मुँह की बदबू को दूर करेंगे बल्कि शरीर की ताक़त भी बढ़ाएंगे.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews