Healthy Hair Tips : बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह तरीके, रूखापन होगा दूर, चमकदार बनेंगे केश

Healthy Hair Tips : बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह तरीके, रूखापन होगा दूर, चमकदार बनेंगे केश

Healthy Hair Tips : भृंगराज में आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम के साथ साथ और भी कई गुण मौजूद हैं। जिनकी वजह से भृंगराज को केशराज के नाम से भी जाना जाता है। ये एक ऐसी जड़ी है जो बालों का रूखापन, रूसी दूर कर उन्हें मजबूती देती है। भृंगराज को ही फॉल्स डेजी के नाम से भी जाना जाता है। भृंगराज का फूल सूरजमुखी की तरह ही दिखाई देता है। आयुर्वेद के तहत भृंगराज को बालों के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

जानिए बालों के लिए क्या हैं भृंगराज के फायदे.:-

ग्रोथ बढ़ाए

बालों में भृंगराज लगाने से ब्लड का फ्लो बढ़ता है। बालों की मजबूती के लिए भृंगराज का तेल लगाकर मसाज करनी चाहिए। हफ्ते में दो बार तेल लगाने से ही बालों में नई जान आ जाएगी।

रूसी होगी दूर

अपनी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी फंगल क्वालिटीज की वजह से भृंगराज बालों को रूसी से छुटकारा दिलाता है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए भृंगराज का तेल लगाएं या दही में भृंगराज का पाउडर मिलाकर सिर में लगा लें।

बालों के दे मजबूती

भृंगराज का तेल सिर में लगाने से दिमाग को ठंडक मिलती है। जिससे स्ट्रेस कम होती है। इसके अलावा भृंगराज में विटामिन्स और मिनरल्स भी खूब होते हैं। जो बालों का झड़ना रोकते हैं। स्कैल्प को हाईड्रेट करते हैं, जिससे बाल मजबूत होते हैं और टूट कर गिरना कम हो जाते हैं।

स्कैल्प इंफेक्शन करे दूर

स्कैल्प में सोरायसिस, बैक्टीरिया का संक्रमण हो या टीनिया का इंफेक्शन भृंगराज में सबका इलाज छुपा है। इंफेक्शन की शुरूआत में भृंगराज के तेल के इस्तेमाल से राहत मिल सकती है।

बालों को दे पोषण

मिनरल और विटामिन्स से भरपूर भृंगराज बालों को खूब पोषण देता है। इसका तेल और पाउडर दोनों बालों के लिए फायदेमंद है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews