छत या बालकनी में ज़रूर लगाएं ये 10 पौधे घर के हर काम में आएंगे काम, किचन भी बनेगा ग्रीन और हेल्दी

घर की छत या बालकनी में ये 10 खास पौधे लगाकर आप न सिर्फ अपने किचन की जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि घर के कई छोटे-बड़े काम भी आसान बना सकते हैं। अजवाइन से लेकर रोजमेरी तक, ये पौधे सेहत और घर दोनों के लिए फायदेमंद हैं।
Plants

आजकल ज़्यादातर लोग अपने घरों में हरियाली लाने के लिए प्लांट्स लगाते हैं। लेकिन अगर वही पौधे घर की खूबसूरती के साथ-साथ आपकी किचन और घरेलू कामों में भी मदद करें, तो कैसा रहेगा?

छत या बालकनी में लगाए जाने वाले कुछ खास पौधे जैसे अजवाइन, तुलसी, पुदीना और रोजमेरी न सिर्फ मसालों में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि ये औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। ये पौधे जगह कम घेरते हैं और देखभाल भी ज्यादा नहीं मांगते।

इन पौधों से मिलते हैं किचन और घर को कई फायदे

1. अजवाइन, तुलसी और पुदीना

अजवाइन की पत्तियां पेट दर्द और गैस की समस्या में राहत देती हैं। तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर है और पुदीना चाय या चटनी में स्वाद बढ़ा देता है। ये तीनों पौधे घर में होना मतलब हमेशा ताजगी और सेहत का साथ मिलना।

2. धनिया, करी पत्ता और मेंहदी

धनिया की पत्तियां सब्जियों का टेस्ट बढ़ाती हैं। करी पत्ता खासकर दक्षिण भारतीय डिश में जरूरी होता है और मेंहदी बालों के लिए नेचुरल कलर का काम करती है। ये सभी पौधे बालकनी में आसानी से उगाए जा सकते हैं।

3. रोजमेरी, लेमन ग्रास, लैवेंडर और एलोवेरा

रोजमेरी और लेमन ग्रास का उपयोग टी और अरोमा में होता है। लैवेंडर से घर महकता है और एलोवेरा त्वचा व बालों की देखभाल में मदद करता है। ये पौधे आपके घर को एक नेचुरल स्पा जैसा अहसास देंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews