Home made scrub: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं बादाम और मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब

Home made scrub: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं बादाम और मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब

Home made scrub: आजकल हर दूसरा व्यक्ति त्वचा संबंधित समस्याओं से परेशान नजर आता है। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे धूप, प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिनके इस्तेमाल से त्वचा अच्छी होने की बजाय और खराब हो जाती है। अगर आप अपने चेहरे की गंदगी साफ करना चाहते हैं तो आपको बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट नहीं बल्कि घर पर बनाया गया स्क्रब लगाना चाहिए। आज हम आपको बादाम और मुल्तानी मिट्टी से बने स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं।

बादाम में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन E और विटामिन A होता है जो त्वचा को पोषण देता है और त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को गहराई से साफ करने, तेल को हटाने और मुंहासों को कम करने में मदद करती है। इसी के साथ चल जान लेते हैं कि यह स्क्रब कैसे बनाया जाता है और यह त्वचा को कैसे फायदा पहुंचाता है

बादाम और मुल्तानी मिट्टी से स्क्रब बनाने की विधि

सामग्री:

1/4 कप बादाम
1/4 कप मुल्तानी मिट्टी
1/4 कप शहद
1/4 कप गुलाब जल

बनाने की विधि

बादाम को रात भर भिगो दें और सुबह छिलका हटाकर पीस लें।

एक कटोरी में बादाम पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, शहद और गुलाब जल मिलाएं।

एक चम्मच की मदद से स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

2-3 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रब करें। गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

यह स्क्रब हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

बादाम और मुल्तानी मिट्टी से स्क्रब के फायदे:

त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है। त्वचा को चमकदार बनाता है। त्वचा को पोषण देता है। त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। त्वचा को गहराई से साफ करता है। तेल को हटाता है। मुंहासों को कम करता है।

(डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews