
राखी का त्योहार सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का जश्न नहीं होता, बल्कि ये दिन होता है खुद को भी खास महसूस कराने का। लड़कियां इस दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। लेकिन हर बार पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च करना सभी के लिए मुमकिन नहीं।
ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि सिर्फ 3 घरेलू चीजों से आप अपने चेहरे को रक्षाबंधन से पहले इतना निखार सकते हैं कि आपको पार्लर जाने की जरूरत ही न पड़े, तो? जी हां, ये सच है! इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एक आसान और असरदार DIY फेशियल, जो एक हफ्ते के अंदर आपकी स्किन को ग्लोइंग बना देगा।
रक्षाबंधन से पहले पाएं ग्लोइंग स्किन
बेसन और दूध का कमाल
इस फेस क्लींजर को बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस मिक्सचर से चेहरे को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। ये उपाय डेड स्किन हटाने के साथ-साथ स्किन को डीप क्लीन करता है। बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जबकि दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड ग्लोइंग बनाता है।
कॉफी और शहद की जोड़ी
चेहरे की गहराई से सफाई के लिए 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद मिलाकर स्क्रब तैयार करें। हल्के हाथों से 5 मिनट स्क्रब करें। कॉफी स्किन की डलनेस हटाती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर निखार लाती है। शहद स्किन को मॉइस्चराइज और सॉफ्ट बनाता है।
चंदन पाउडर और गुलाबजल
फेशियल का आखिरी स्टेप है फेस पैक। 1 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ये फेस पैक स्किन को ठंडक देता है, टैनिंग हटाता है और नेचुरल ग्लो देता है।
क्यों है ये फेशियल खास?
- इसमें कोई केमिकल नहीं, जिससे स्किन को कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
- घर की रसोई में मिलने वाली चीज़ों से तैयार, बिल्कुल फ्री का निखार।
- अगर आप रक्षाबंधन से एक हफ्ता पहले से इसे हफ्ते में दो बार अपनाएं, तो फर्क साफ दिखेगा।

