दोमुंहे बालों का होगा सफाया, ये होममेड सीरम करेगा कमाल , जानें बनाने का आसान तरीका

दोमुंहे बाल महिलाओं की आम समस्या है, जिससे बाल रूखे, बेजान और अस्वस्थ दिखने लगते हैं। मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स हमेशा असरदार नहीं होते। ऐसे में घरेलू नुस्खों से बने हेयर सीरम (Homemade Hair Serum) आपके बालों को प्राकृतिक पोषण देकर दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
Homemade Hiar Serum

क्या आपके बाल कंघी करते वक्त बार-बार टूटते हैं या उनकी नमी खत्म होती दिख रही है? बालों के सिरे फटने यानी दोमुंहे बाल न केवल आपके लुक को खराब करते हैं बल्कि हेयर ग्रोथ को भी रोकते हैं। यही वजह है कि महिलाएं शैंपू से लेकर सीरम तक कई तरह के प्रोडक्ट्स आज़माती हैं।

लेकिन अच्छी खबर यह है कि दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं। आपके किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीज़ों से बने होममेड हेयर सीरम बालों को मजबूत, मुलायम और शाइनी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका और इनके फायदे।

दोमुंहे बालों के लिए होममेड सीरम

1. एलोवेरा और नारियल तेल सीरम

एलोवेरा जेल बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स दोमुंहे बालों की समस्या को कम करते हैं। इसमें नारियल तेल मिलाकर सीरम बनाने से हेयर को गहराई तक पोषण मिलता है।

कैसे बनाएं?

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें।
  • 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
  • अच्छी तरह मिक्स करके कांच की बोतल में स्टोर करें।
  • शैंपू के बाद गीले बालों पर हल्के हाथों से लगाएं।

2. आर्गन ऑयल और रोज़ वॉटर सीरम

आर्गन ऑयल को ‘लिक्विड गोल्ड’ कहा जाता है। यह बालों में शाइन लाता है और स्प्लिट एंड्स को रिपेयर करता है। जब इसे रोज़ वॉटर के साथ मिलाकर सीरम बनाया जाए तो यह बालों में फ्रेशनस और स्मूदनेस दोनों देता है।

कैसे बनाएं?

  • 1 चम्मच आर्गन ऑयल लें।
  • 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं।
  • इसे स्प्रे बॉटल में भरकर बालों पर हल्का स्प्रे करें।

3. विटामिन-E और बादाम तेल सीरम

विटामिन-E हेयर हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और टूटने की समस्या कम करता है। बादाम तेल के साथ मिलाकर इसे लगाने से बाल हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनते हैं।

कैसे बनाएं?

  • 2 कैप्सूल विटामिन-E ऑयल लें।
  • 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं।
  • अच्छी तरह मिक्स करके स्टोर करें और हफ्ते में 2 बार लगाएं।

दोमुंहे बालों से बचने के अतिरिक्त टिप्स

  • बालों को बार-बार हीट स्टाइलिंग टूल्स से न स्टाइल करें।
  • नियमित रूप से बालों को हल्के शैम्पू से धोएं।
  • हर हफ्ते डीप कंडीशनिंग या तेल से मसाज करें।
  • संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर हों।
  • धूप में निकलते वक्त बालों को कवर करें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews