इस शादी सीजन आप भी बनने वाली हैं दुल्हन? ये होममेड उबटन देगा कमाल की रंगत

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बाजार में कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं। आज हम आपको एक होममेड उबटन बताते हैं जो त्वचा की रंगत को निखार देगा।
Homemade Ubtan

हर महिला त्वचा की सुंदरता को बनाए रखने के लिए कई तरह की ब्यूटी और मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, सभी की यह इच्छा होती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए और इसके लिए सभी को तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए भी देखा जाता है। ब्यूटी प्रोडक्ट हमें खूबसूरत ज़रूर बनाते हैं लेकिन आज से नहीं बल्कि लंबे समय से महिलाओं को होम रेमेडीज अपनाते हुए देखा जाता है।

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाकर रेशेज और पिंपल्स जैसी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहती हैं। इसके लिए आज हम आपको एक खास उबटन के बारे में बताते हैं। आप बहुत ही आसान तरीके से इस घर पर तैयार कर सकती हैं। अगर इस शादी के सीजन आप दुल्हन बनने जा रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है।

लगेगी ये सामग्री

घर पर इस उबटन को तैयार करने के लिए आपको चंदन पाउडर, केसर, लैवेंडर ऑयल, गुलाब जल, नीम पाउडर और हल्दी पाउडर की आवश्यकता होगी।

कैसे बनाएं उबटन 

उबटन बनाने के लिए एक कंटेनर में दो चम्मच चंदन पाउडर और नीम का पाउडर निकालें और इसमें हल्दी मिला दें। अब आपको इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करना होगा और इसमें केसर डालनी होगी। अब उसमें लैवेंडर ऑयल और गुलाब जल मिक्स करें। अगर आप चाहे तो इसमें कच्चा दूध भी डाला जा सकता है। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें।

कैसे करें इस्तेमाल

इस उबटन को आपको अपने चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ना होगा। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे निकाल लें। आप चाहे तो गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

चमक उठेगी त्वचा

इस उबटन को बनाने में जितने भी प्रोडक्ट इस्तेमाल किए गए हैं वो त्वचा के सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। गुलाब जल चेहरे को फ्रेश रखता है। वहीं चंदन और केसर त्वचा की रंगत को सुधारता है। नीम और हल्दी पाउडर एंटीसेप्टिक के तौर पर काम करते हैं और चेहरे पर होने वाली पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्या को दूर करते हैं। लैवेंडर ऑयल चेहरे को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। इस उबटन के इस्तेमाल से त्वचा एकदम खिल उठेगी और पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्या दूर हो जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews