बिना मेकअप के कैसे चमकती हैं जया किशोरी की स्किन? बचपन से लगाती हैं सिर्फ ये 3 चीजें, आप भी देखें

Jaya Kishori: जया किशोरी अपनी खूबसूरती और चमकती त्वचा के लिए जानी जाती हैं। बिना ज्यादा मेकअप के भी उनकी स्किन नैचुरली ग्लो करती है। हाल ही में उन्होंने अपने ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा किया, जिसमें सिर्फ 3 आसान चीजें शामिल हैं।
Jaya Kishori

Jaya Kishori: जया किशोरी की ख़ूबसूरती के हर कोई दीवाने हैं, उनकी निखरी और बेदाग़ त्वचा, हर किसी का मन मोह लेती है। उनके चेहरे पर आपको किसी भी प्रकार के दाग़-धब्बे, झुर्रियां और मुँहासे नहीं दिखेंगे। लोग अक्सर सोचते हैं कि आख़िर उनकी त्वचा इतनी साफ़ और चमकदार कैसे रहती है? क्या वे महंगे-महंगे प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करती है, अगर आपको भी ऐसा लग रहा है, तो आप ग़लत हैं।

जय किशोरी अपने चेहरे पर बाज़ार में मिलने वाले महंगे-महंगे कैमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि घर पर ख़ुद के हाथों से बनाया गया घरेलू फ़ेस पैक ही लगाती है। वे कहती है कि यह घरेलू फेस पैक इतना असरदार है, कि इससे चेहरे की सारी गंदगी निकल जाती है और त्वचा भी निखर जाती है, चलिए अब बिना देर करते हुए आपको भी बता ही देते हैं।

जया किशोरी चेहरे पर क्या लगाती हैं?

जया किशोरी अपनी त्वचा को ख़ूबसूरत बनाए रखने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं करती हैं बल्कि बहुत ही सिंपल तरीक़े अपनाती है। वे बताती है कि बचपन से ही वे रोज़ रात को सोने से पहले एक घरेलू फ़ेस पैक लगाती है, जिससे उनकी स्किन साफ़ और चमकदार बनी रहती है। इस फ़ेस पैक को बनाने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं बल्कि सिर्फ़ तीन चीज़ों की ज़रूरत है, चीज़ें आपको आसानी से अपने घर के किचन में मिल जाएंगी।

फ़ेस पैक बनाने के लिए सामग्री:

दो चम्मच दही
थोड़ा सा बेसन
चुटकी भर हल्दी

कैसे बनाएँ घरेलू फ़ेस पैक

इन तीनों चीजों को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। थोड़ी देर सूखने दें, फिर हल्के हाथ से रगड़कर साफ़ कर लें और पानी से मुँह धो लें। जया किशोरी का कहना है कि इससे चेहरे की सारी गंदगी निकल जाती है और स्किन ग्लो करने लगती है। यह फ़ेस पैक बिलकुल नैचरल है और उसमें कोई कैमिकल नहीं पाया जाता है। दही और बेसन त्वचा को साफ़ करने में मदद करता है, जबकि हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है। अगर आप भी घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं, आपको यह फ़ेस पैक ज़रूर ट्राइ करना चाहिए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews