सीरम लगाने के दौरान 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती, स्किन पर पड़ता है उल्टा असर, जानें सही तरीका

सीरम लगाना स्किन केयर का एक अहम हिस्सा है, लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से लगा रही हैं? अगर नहीं, तो आपका महंगा सीरम बेकार जा सकता है! ज्यादातर लोग सीरम लगाने में छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें पूरा फायदा नहीं मिल पाता।
face serum

जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे अनेक त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती है। त्वचा संबंधित समस्या न सिर्फ़ चेहरे की सुंदरता को कम करती हैं बल्कि आत्मविश्वास भी घटा देती है। अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर भी जहाँ कहीं भी देखो कोई ना कोई स्किन केयर प्रोडक्ट का प्रमोशन करता ही नज़र आता है। इसके चलते लोग भी तरह-तरह के प्रोडक्ट लगा लेते हैं।

इन्हीं प्रोडक्ट में से एक है सीरम, सोशल मीडिया पर देखकर लोग तरह-तरह के सीरम ख़रीद लेते हैं। लेकिन उन्हें सही तरीक़े से इस्तेमाल करना नहीं आता, जिस वजह से कई बार सीरम उल्टा असर करने लगता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सीरम लगाने का सही तरीक़ा क्या है, तो हम आज आपको इस आर्टिकल में बताएँगे, चलिए जानते हैं।

चेहरा धोकर ही लगाएं सीरम (Face Serum)

सीरम लगाने के दौरान कुछ मामूली चीज़ों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि अगर सीरम लगाने के दौरान कुछ गलतियां की गई, तो चेहरा और भी ख़राब हो सकता है। सीरम लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर लेना चाहिए। अगर बिना चेहरा धोए सीरम लगाया जाए तो यह त्वचा संबंधित अनेक समस्याएं पैदा कर सकता है।

सीरम लगाने का सही समय

कई बार लोगों को सीरम लगाने का सही समय नहीं पता होता है जिस वजह से भी सीरम लगाने के बाद उनकी त्वचा ख़राब हो जाती है या फिर सीरम कुछ ख़ास असर नहीं दिखा पाता है। सीरम को रात में सोने की आधे घंटे पहले इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। रात भर सीरम को चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह उठकर चेहरा धो लें। सीरम लगाने से पहले चेहरे पर किसी भी तरह का क्रीम या पाउडर लगा हो तो उसे धो लेना चाहिए।

स्किन टाइप के हिसाब से चुनें

तीसरी सबसे बड़ी गलती है, जो लगभग सभी लोग करते हैं। वे सोशल मीडिया पर देखकर सीरम तो ख़रीद लेते हैं लेकिन यह नहीं समझ पाते कि उनका स्किन टाइप कैसा है। सभी लोगों की स्किन अलग-अलग होती है, ऐसे में अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही हमें सीरम चुनना चाहिए। सीरम लगाने के बाद चेहरे को रगड़े नहीं बल्कि हल्के-हल्के हाथों से चेहरे पर सीरम को फैलाएं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews