गर्मी के मौसम में ऐसे दूर करें कूलर की उमस, अपनाएं ये 4 खास टिप्स

आज के आर्टिकल में हम आपको वह आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिनसे आप उमस को कम कर सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से कैमरा बिल्कुल कूल रहेगा।
cooler

गर्मी के मौसम में सभी का हाल बेहाल है। ऐसे में लोग अपने घर में गर्मी से बचाव के लिए कूलर चलाते हैं, लेकिन कई बार यह चलने से कमरा पूरा चिपचिपा हो जाता है। यदि इसे बंद कर दिया जाए, तो उमस और बेचैनी होने लगती है। AC की अपेक्षा कूलर बहुत कम दाम में खरीद कर लाया जा सकता है और इसमें बिजली का बिल भी कम लगता है। ऐसे में अधिकतर लोग कूलर ही घर लाते हैं, लेकिन वह कूलर चलने के बाद होने वाले चिपचिपेपन से बचाया जा सकता है।

आज के आर्टिकल में हम आपको वह आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिनसे आप उमस को कम कर सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से कमरा बिल्कुल कूल रहेगा।

वेंटिलेशन सही रखें

यदि हवा में नमी ज्यादा है, तो कूलर की हवा चिपचिपी लगती है। इसलिए कमरे का वेंटिलेशन सही रखें। खिड़कियों को हल्की सी खुली रखें, ताकि नामी कमरे से बाहर निकल सके। कूलर के पीछे पानी में बर्फ डाल दें या फिर बर्फीले पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पौधे लगाएं

कूलर की चिपचिपेपन से बचने के लिए आप मनी प्लांट, एलोवेरा और स्नेक प्लांट आदि को कमरे में लगा सकते हैं, जिससे नामी बैलेंस होती है। वातावरण ठंडा रहता है। इससे ताजगी बढ़ती है। साथ ही ऑक्सीजन भी मिलता है। इस उपाय को अपने से उमस कम महसूस होगी।

कर्टन लगाएं

कमरे में हल्के रंग के मोटे पर्दे या ब्लैकआउट कर्टन लगाए। जिस कमरे में धूप नहीं आएगा और कमरे का तापमान कम होगा। इस उपाय को अपने से कूलर से चिपचिपापन नहीं होगा और ना ही उमस से बेचैनी होगी।

लाइट लगाएं

कूलर के चिपचिपापन से बचने के लिए कमरा में एलईडी लाइट्स लगाए, जिससे गर्मी कम होगी और बिजली की भी बचत होगी। आप चाहे तो हल्की पीले या सफेद रोशनी वाले बल्ब लगा सकते हैं, जिससे आपको सुकून मिलेगा और उमस नहीं होगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews