हरतालिका तीज पर चेहरे को ऐसे बनाएं ग्लोइंग, इन आसान स्टेप्स से करें घर पर फेसियल

Hartalika Teej 2024 पर चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए घर पर फेसियल करना एक शानदार तरीका है। इसके लिए सबसे पहले अपनी त्वचा को अच्छे से साफ करें, फिर एक प्राकृतिक फेस पैक लगाएं जो आपके त्वचा के प्रकार के अनुसार हो।
Hartalika Teej 2024

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए एक विशेष महत्व रखता है। इस पावन अवसर पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना में व्रत रखती हैं। इस दिन 16 श्रृंगार का भी विशेष महत्व है इसलिए इस दिन महिलाएं सज-धजकर, अपने आप को खूबसूरत बनाती हैं। इस दिन सूट, साड़ी या लहंगे जैसे पारंपरिक वस्त्र पहने जाते हैं।

इतना ही नहीं हरतालिका तीज जैसे पावन अवसर पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। फेशियल न केवल चेहरे को साफ करता है बल्कि उसे चमकदार भी बनाता है। यह धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाकर त्वचा को पोषण देता है। लेकिन अगर आप अपने व्यस्त दिनचर्या के चलते पार्लर नहीं जाना चाहती हैं या आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही आसान स्टेप्स को अपना कर पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं। चलिए जानते हैं कि किन सामग्री का इस्तेमाल कर आप घर पर ही फेशियल कर सकती हैं।

क्लींजर (Cleanser)

Cleanser

घर पर फेशियल करने का सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप होता है चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना। धूल-मिट्टी और मेकअप की अवशेषों को हटाने के लिए आप किसी भी माइल्ड क्लींजर या फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे को गुनगुने पानी से धोने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें।

एक्सफोलिएशन (Exfoliation)

Exfoliation

एक्सफोलिएशन का मतलब है कि अपनी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाना। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो आपकी त्वचा को चमकदार और कोमल बनाती है। एक्सफोलिएशन के लिए आप स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं। स्क्रब को हल्के हाथों से लगाए ताकि आपकी त्वचा खींचें नहीं। इस बात का ध्यान रखें कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही स्क्रब का इस्तेमाल करें। अगर आप घरेलू स्क्रब करना चाहती हैं तो आप चावल के आटे और बेसन को मिलकर भी स्क्रब कर सकते हैं।

फेस पैक (Face Pack)

Face Pack

फेस पैक आपकी त्वचा को पोषण देने और चमकदार बनाने का एक बेहतरीन तरीका माना जाता है। आप अपनी त्वचा के अनुसार बाजार से तैयार किए गए फेस पैक खरीद सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप घर पर ही मुल्तानी मिट्टी, चंदन, दही, बेसन जैसी सामग्रियों से आसानी से फेस पैक बना सकती हैं। प्राकृतिक फेस पैक आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और त्वचा कुछ स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

टोनर (Toner)

Toner

फेस पैक के बाद टोनर का इस्तेमाल करना बहुत ही आवश्यक होता है। टोनर आपके चेहरे के छेदों को कसता है, साथ ही साथ त्वचा को ताजा महसूस भी कराता है। आप बाजार में उपलब्ध टोनर का उपयोग कर सकते हैं या फिर प्राकृतिक गुलाब जल का इस्तेमाल भी टोनर के रूप में कर सकते हैं। गुलाब जल को एक बेहतरीन प्राकृतिक टोनर माना जाता है, जो त्वचा को शांत करता है और उसे पोषण देता है।

भाप (Steam)

Steam

फेशियल का आखरी और एक अहम हिस्सा होता है चेहरे पर भाप लेना। भाप लेने से त्वचा के छेद खुल जाते हैं जिसमें गंदगी तेल और अन्य अशुद्धियां आसानी से निकल जाती है। आप भाप लेने के लिए स्टीमर का उपयोग कर सकती हैं ध्यान रखें की पानी बहुत गर्म ना हो क्योंकि इससे त्वचा जल सकती है। भाप लेने से त्वचा साफ और मुलायम होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews