कहीं आपकी इस गलती के कारण तो नहीं बढ़ पा रहा मनी प्लांट? जानें और करें ये काम

अगर आपका मनी प्लांट ठीक से नहीं बढ़ रहा है, तो इसकी वजह आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं। मनी प्लांट को सही देखभाल की जरूरत होती है, जैसे समय-समय पर धूप में रखना, पानी सही मात्रा में देना, और महीने में एक बार खाद डालना।
Money Plant

Plant Care: कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो सिर्फ घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते बल्कि हिंदू धर्म में उनका विशेष महत्व भी होता है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट का पौधा। जिसे लोग अपने घर में वास्तु के नियमों के अनुसार लगाते हैं।

मनी प्लांट का पौधा लगाना तो बेहद आसान है। लेकिन इसकी देखभाल करना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि अक्सर सही देखभाल करने के बाद भी पौधे की अच्छी ग्रोथ नहीं हो पाती है या फिर पौधों की हरी पत्तियां पीली या फिर काली पड़ने लग जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं सबसे प्रमुख कारण है पोषक तत्वों की कमी का होना। जिस तरह जब इंसान के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो वह बीमार पड़ने लगता है उसी प्रकार जो पौधों में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो पौधे भी बीमार पड़ने लगते हैं।

चाय पत्ती का इस्तेमाल

मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के लिए चाय पत्ती एक बेहद ही प्राकृतिक और कारगर उपाय है। यह न केवल पौधे की ऊंचाई को बढ़ाने में मदद करती है बल्कि इसके पत्तों की संख्या में भी वृद्धि करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच ताजा चाय पत्ती को मनी प्लांट की जड़ों में डालें और फिर थोड़ी मात्रा में पानी डालें।

चाय पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पौधों के विकास को प्रोत्साहित करते हैं जिससे मनी प्लांट स्वस्थ और हरा-भरा बनता है। नियमित रूप से इस विधि का पालन करके आप अपने मनी प्लांट को अधिक लंबा और समृद्ध बना सकते हैं।

दूध का इस्तेमाल

मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए दूध का उपयोग भी बेहतरीन तरीका है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा गिलास पानी में दो-तीन चम्मच दूध मिलाकर इस मिश्रण को पौधों की जड़ों में डालें। दूध में मौजूद पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन मनी प्लांट को घना और लंबा बनाने में मदद करते हैं।

यह पौधे की स्वास्थ्यवर्धक वृद्धि को प्रोत्साहित करता है, जिससे इसके पत्ते हरे-भरे और मजबूत बनते हैं। नियमित रूप से इस विधि का उपयोग करके आप अपने मनी प्लांट को तेजी से विकसित कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

मनी प्लांट एक इनडोर प्लांट है, इसके बावजूद भी इसे स्वस्थ रहने के लिए धूप की आवश्यकता होती है, इसलिए दिन में कुछ घंटे इसे सूर्य की रोशनी में जरूर रखें। आप अपने मनी प्लांट के पौधों को धूप के लिए खिड़की के पास रख सकते हैं। महीने में एक बार खाद देना भी जरूरी होता है, ताकि यह अच्छी तरह से बढ़ सके।

अगर आपका मनी प्लांट मिट्टी में लगा है, तो रोजाना इसे इतना पानी दें, की मिट्टी में नमी बनी रहे लेकिन ध्यान रखें कि पानी ठहरे नहीं। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से मनी प्लांट हरा-भरा और स्वस्थ बना रहेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews