कड़कड़ाती ठंड में भी नहीं मुरझाएगा गुड़हल का पौधा, बस किचन में रखी इस 1 चीज का करें इस्तेमाल

सर्दी का मौसम आते ही गार्डन लवर की चिंताएं बढ़ने लगती है, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो ठंड का मौसम आते ही मुरझाने लगते हैं। इन्हीं पौधों में से एक है गुड़हल का पौधा, चलिए फिर जान लेते हैं कि आखिर इस मौसम में भी गुड़हल के पौधे को स्वस्थ बनाए रखने के लिए क्या कर सकते हैं।
Astro Tips

Plant Care: सर्दी का मौसम जिस तरह से बालों और त्वचा के लिए कठिन होता है, ठीक उसी तरह यह मौसम पौधों के लिए भी थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, सर्दी के मौसम में जब ठंडी-ठंडी हवाएं चलती है तो पौधों को कई तरह की समस्या हो सकती है।

अधिकांश लोगों के घर में गुड़हल का पौधा लगा हुआ होता है। गुड़हल के पौधों के बड़े-बड़े फूल न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि इस पौधे की फूल, पत्तियां घर के कई कामों में काम आती है, इन फूलों का इस्तेमाल अधिकांश लोग अपनी त्वचा संबंधित समस्याओं और बाल संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करते हैं।

गुड़हल का पौधा (Hibiscus Plant)

ज्यादातर लोगों के घर में गुड़हल के फूल को लाल फूल या फिर देवी फुल के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह फूल मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय है।

गर्मी और बारिश के मौसम में पौधों में ढेरों खूबसूरत गुड़हल के फूल खिलते हैं, लेकिन सर्दी का मौसम आते-आते पौधा मुरझाने लगता है, साथ ही साथ फूल खिलना भी बंद हो जाते हैं, तो ऐसे में सर्दी के मौसम में भी अपने गुड़हल के पौधे की रौनक बनाए रखने के लिए कुछ खास टिप्स आप अपना सकते हैं।

गुड़हल के पौधे के लिए प्राकृतिक खाद (Home-made Fertilizer)

अगर मैं अब आपसे कहूं कि आप अपने गुड़हल के पौधों को स्वस्थ रखने के लिए और उसमें खूबसूरत फूल खिलाने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो शायद आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन यह सच है, आलू में वह ताकत होती है जिससे कि सर्दी के मौसम में भी पौधे स्वस्थ और हरे भरे रह सकते हैं।

आलू और उसके छिलके में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस। यह सारे पोषक तत्व पौधों की जड़ों को मजबूती देता है और उनकी ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करता है। चलिए फिर जान लेते हैं, कि आखिर आलू का इस्तेमाल पौधों के लिए किस तरह से करें।

कैसे बनाएं आलू से खाद (Potato Fertilizer)

आलू और आलू के छिलकों की मदद से आप घर पर ही एक प्राकृतिक फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। इस फर्टिलाइजर को बनाने के लिए बड़े आकार का आलू लें और उसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।

अब इस मिक्सर में 5 गुना ज्यादा पानी मिलाएं और अच्छे से घोल लें। अब घरेलू प्राकृतिक खाद बनकर तैयार हो चुकी है, अब आप इसे सीधे गुड़हल के पौधों की जड़ों में डालें ।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews