Skin Care Tips: दूर होगी चेहरे की झुर्रियां, त्वचा दिखेगी जवाँ, इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल

Skin Care Tips: दूर होगी चेहरे की झुर्रियां, त्वचा दिखेगी जवाँ, इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल

Skin Care Tips: नींबू में ऐसे कई गुण पाएं जाते हैं, जो चेहरे से जुड़ी अनेक समस्याओं को दूर करता है। इसका इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए किया जाती है। इसमें एंटी-एजनिंग (Lemon To Remove Wrinkles) गुण भी पाए जाते हैं। जो झुर्रियों की समस्या को दूर करता है। कॉलेजन को बढ़ाता है। डैमेज सेल्स को भी ठीक करता है। आप अलग-अलग तरीके से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

नींबू के साथ लगाएं दूध

नींबू के साथ दूध मिलाकर लगाने से फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या से राहत मिलती है। इसे लगाने से डेड स्किन सेल्स रिमूव होता है। इसके लिए 2 चम्मच दूध में शहद और नींबू का रस मिलाएं। पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

नींबू और एलोवेरा का मिक्स्चर

नींबू और एलोवेरा का मिश्रण चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इस मिश्रण को से त्वचा मॉइस्चराइज़ होती है और जवाँ दिखती है। इसके लिए 2 से 3 चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू और हल्दी का मिश्रण

हल्दी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे नींबू के साथ मिलाकर लगाने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। इस मिश्रण कॉ लगाने के दाग-धब्बे दूर होते हैं। त्वचा सॉफ्ट होती है। सप्ताह में 1-2 बार लगाने से झुर्रियों और एजिंग की समस्या दूर होती है। इसके लिए चेहरे को 15 मिनट पहले साफ कर लें। फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और बाद में फेस धो लें।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews