मानसून ट्रिप कर रहे हैं प्लान, तो भारत का ये 5 हिल स्टेशनों का नजारा आपको कर देगा मंत्रमुग्ध!

यदि आप भी इस मौसम में छोटा सा ब्रेक लेकर सैर पर जाना चाहते हैं तो आप भारत की कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जो आपके लिए यादगार पल होगा।
Travel Tour

भारत में मानसून में दस्तक देती है, जगह-जगह बिजली चमकने के साथ ही बारिश हो रही है। मानसून आते ही धरती पर अलग ही खुशनुमा माहौल बन जाता है। प्रकृति अपनी खूबसूरती के चरम पर होती है। इस मौसम में इंडिया के कुछ ऐसे प्लेस हैं जहां के अद्भुत नज़ारे लोगों का मंत्रमुग्ध कर देते हैं। पहाड़ों से गिरते झरने, हरे-भरे जंगल, गुनगुनाते बादल से ढकी घाटियां और ठंडी हवाएं मन को सुकून देती हैं। लोग इस मौसम में अक्सर ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं। दुनिया की भीड़भाड़ से दूर खुद को मानसिक शांति पहुंचाने के लिए वह ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वह सुकून भरा पल बिता सकें।

यदि आप भी इस मौसम में छोटा सा ब्रेक लेकर सैर पर जाना चाहते हैं तो आप भारत की कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जो आपके लिए यादगार पल होगा।

महाबलेश्वर

इस लिस्ट में महाराष्ट्र का महाबलेश्वर हिल स्टेशन अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें। बारिश के मौसम में यहां की सुंदरता दोगुनी हो जाती है। हरे-भरे पहाड़, स्ट्रॉबेरी फार्म और शानदार घाटियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। मानसून में बादलों से ढके रास्ते और बहते झरने आपके ट्रिप को लाजवाब बना देंगे। आप यहां पर ऑर्थर सीट, वेन्ना लेक और प्रतापगढ़ किला जा सकते हैं।

लोनावाला और खंडाला

इस लिस्ट में आप महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे के पास स्थित लोनावाला और खंडाला हिल स्टेशन भी जा सकते हैं। मानसून के समय यह जगह किसी जादू से कम नहीं है। बरसात के मौसम में घूमने के लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है। यहां आप भूशी डैम, टाइगर पॉइंट और राजमाची किले की सैर कर सकते हैं।

मुन्नार

आप केरल का मुन्नार हिल स्टेशन भी जा सकते हैं, जो कि चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। बरसात में यहां की सुंदरता देखने लायक होती है। फोटो खिंचवाने के शौकीन लोगों के लिए यह डेस्टिनेशन परफेक्ट हो सकता है।

चेरापूंजी

आप मेघालय में स्थित चेरापूंजी जा सकते हैं, जो कि दुनिया में सबसे अधिक बारिश वाले स्थानों में से एक है। यहां आप लिविंग रूट ब्रिज, झरनों और गुफाओं को देखकर दुनिया की सारी समस्याएं भूल जाएंगे, क्योंकि यहां की खूबसूरती अपने आप में काफी अलग होती है।

कूर्ग

आप कर्नाटक में स्थित कूर्ग भी जा सकते हैं, जो कि कॉफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां धुंध से ढके जंगल और झरनों की आवाज आपके ट्रिप को मजेदार और रोमांटिक बना देगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews