वॉर्डरोब में जोड़ना है साड़ियों का नया कलेक्शन, दिल्ली के इस सबसे सस्ते बाजार से करें शॉपिंग

दिल वालों की दिल्ली जितना अपने पर्यटक स्थल और खान-पान के लिए प्रसिद्ध है उतनी ही ये अपने बाजारों के लिए भी पहचानी जाती है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक सामानों के ढेर सारे बाजार मिल जाएंगे। आज हम आपको यहां के सबसे सस्ते साड़ी मार्केट के बारे में बताते हैं।
cheapest market

Cheapest Market: शॉपिंग करने का शॉप तो हम सभी को है। हम में से कई लोग तो ऐसे होंगे जिन्हें जब भी खरीदारी करने का मौका मिलता है, वह तुरंत ही शॉपिंग में जुट जाते हैं। अपनी वॉर्डरोब में नया-नया कलेक्शन जोड़ना और ट्रेडिंग में बनी चीजें शामिल करना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन हम फैशन और ट्रेंड के साथ बने रहे इसके लिए शॉपिंग बहुत जरूरी हो जाती है।

शॉपिंग करने का सबसे ज्यादा शौक महिलाओं को होता है। लड़कियों और महिलाओं के लिए कई सारे एक से बढ़कर एक आउटफिट मार्केट में मिलते हैं। साड़ी सबसे पुराना और सुंदर आउटफिट है, जो खूबसूरत लुक देने का काम करता है। जब आप मार्केट में जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी की साड़ियां खरीदने को मिल जाएगी।

अगर आपको अपने कलेक्शन में साड़ियां शामिल करना है तो आज हम आपको दिल्ली के ऐसी साड़ी बाजार के बारे में बताते हैं जहां केवल 55 रुपए की शुरुआत से साड़ी खरीदी जा सकती है। यहां आपको इतनी सारी वैरायटी मिलेगी इसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। चलिए जानते हैं कि यह मार्केट कहां है और आपको यहां क्या-क्या मिल जाएगा।

कूचा नटवा बाजार (Cheapest Market)

चांदनी चौक मार्केट के बारे में तो आप सभी लोगों ने सुना होगा और कुछ लोग वहां शॉपिंग करने के लिए गए भी होंगे। हम जिस मार्केट की बात कर रहे हैं। वह चांदनी चौक में सालों से लगाया जा रहा है और प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। इसके बारे में जो जानकारी मिलती है उसके मुताबिक जब चांदनी चौक का निर्माण किया गया था तभी इस बाजार को बनाया गया था। वैसे तो यहां पर कहीं तरह के कपड़े मिल जाते हैं लेकिन यह सबसे ज्यादा सस्ती साड़ियों के लिए फेमस है।

बाजार की खासियत

चांदनी चौक के प्रसिद्ध बाजार की बात करें तो जो लोग किफायती दाम में साड़ी की खरीदारी करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है। यहां पर एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ी आपको कम पैसों में मिल जाएगी। यहां सारे लेटेस्ट कलेक्शन के ऑप्शन मौजूद है। आप यहां जाकर अपनी पसंद के मुताबिक साड़ियां खरीद सकती हैं।

55 रुपए से शुरुआत

इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको खुद के पहनने के लिए रिश्तेदारों को देने के लिए पार्टी और फंक्शन हर हिसाब की साड़ी मिल जाएगी। बताया जाता है कि यहां शादियों का भाव 55 रुपए से शुरू हो जाता है। हालांकि यह होलसेल रेट है जो साड़ियां खरीदने वाले ग्राहकों को मिलता है।वैसे आप मार्केट के मुकाबले इस मार्केट में आपको एक साड़ी भी काफी सस्ती मिलेगी।

मिलेगी ये वैरायटी

इस बाजार में आपको हर प्रकार की साड़ी मिल जाएगी। आप यहां प्रिंटेड, बनारसी, सिल्क, कांजीवरम साड़ी बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आपको जरकन वर्क चाहिए तो वह भी यहां पर अवेलेबल है।

कैसे पहुंचे

इस मार्केट तक पहुंचाने के लिए आपको चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा। जब आप गेट नंबर 3 से बाहर आएंगे तो आपको यह बाजार मिल जाएगा। सुबह 10:30 से लेकर शाम 7:30 के बीच आप यहां शॉपिंग कर सकते हैं। रविवार के दिन है मार्केट बंद रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews