दिवाली के मौके पर दिखना चाहती हैं कुछ खास, तो अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स

दिवाली के मौके पर दिखना चाहती हैं कुछ खास, तो अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स

Diwali Makeup Tips : धनतेरस के साथ ही दिवाली का खास त्योहार शुरू हो चुका हैं। यह भारत समेत दुनियाभर में हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीप, रंगोली और शानदार लाइट्स से सजाते हैं। बता दें कि इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भक्त धन, समृद्धि, और सौभाग्य की कामना करते हैं। दीपावली उत्साह का त्योहार है, जो लोगों को एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाने का मौका देता है। वहीं, महिलाएं दिवाली के खास मौके पर नए कपड़े खरीदती हैं और चाहती हैं कि इस दिन वो खास दिखें। खासकर लड़कियां और महिलाएं इस त्योहार के दिन अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां करती हैं। वे नए और शॉइनी कपड़ों में सज-संवरकर त्योहार का आनंद लेती हैं। तो आज हम आपके लिए बेहद ही सिंपल, एटरेक्टिव हेयर स्टाइल, मेकअप और आभूषण से जुड़े ये आसान से टिप्स बताएंगे…

क्लीन अप करें

दीपावली से पहले अच्छे घरेलू फेसपैक और मास्क का इस्तेमाल करें जो कि आपके स्किन को साफ, नम और चमकीला बनाए रखने में मदद करेगा। फेसपैक्स में चंदन, हल्दी, बेसन और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का भी उपयोग करे सकते हैं। यह स्किन के लिए हमेशा से ही फायदेमंद रहा  है लेकिन यदि आपके पास समय की कमी है तो आप शहद, बेकिंग सोडा और रोज़ वॉटर के मिश्रण से स्क्रब तैयार करें। इससे आपके स्किन पर से डेड सेल्स हट जाएगी।

आई मेकअप करें

सबसे पहले आप आई मेकअप करें। इसके लिए विशेष क्रीम का उपयोग करें जो आपकी त्वचा को अच्छी तरह से मॉयस्चर और स्मूथ बनाए रखेगा, जिससे मेकअप अच्छा दिखता है। आंखों के कॉर्नर पर ब्रश की मदद से ब्लेंड करके आप स्मोकी आई लुक प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए आप एक डार्क शेडो चुनें जैसे कि ब्लैक, डार्क ब्राउन या नैवी ब्लू।

ब्राउन शैडो का उपयोग

फेस में शेप के लिए ब्राउन शैडो का उपयोग करें। चीक्स के नीचे और टेंपल जोन पर ब्राउन शैडो का इस्तेमाल करें। ड्राय स्पंज का उपयोग करके इसे धीरे-धीरे डैब करें।

ब्लश करें

बता दें कि फेस पर फाउंडेशन लगाने से पहले ब्लश लगाएं, जिससे यह लंबे समय मेकअप को स्थिर बनाए रखेगा है। इससे आपके लुक बेहद आकर्षक लगने लगेगा।

लिपस्टिक लगाएं

सबसे आखिर में अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगा कर मेकअप को फिनिसिंग दें। आप अपने ड्रेस के हिसाब से लिपिस्टक का कलर चुन सकती हैं और तरह आप खुद को तैयार करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews