चिल्ड्रन डे पर बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं हेल्दी और टेस्टी डिशेज, तो ये रेसिपी करें ट्राई

चिल्ड्रन डे पर बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं हेल्दी और टेस्टी डिशेज, तो ये रेसिपी करें ट्राई

Children’s Day 2023 : हर साल 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। स्कूल में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कि कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और अन्य विभिन्न गतिविधियां शामिल है। यदि आप भी अपने बच्चों के लिए इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो उन्हें किसी ऐतिहासिक स्थल पर ले जाएं। उनके साथ ज्यादा-से-ज्यादा समय व्यतित करें। इसके अलावा, आप उनके लिए पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बहुत ही आसान सी रेसिपी बताते हैं जो बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी होता है।

चिजी मिलेट्स नूडल्स

सामग्री

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप सूजी
  • 1/4 कप चीज़ (बारीक कद्दुकस किया हुआ)
  • 1/4 कप दही
  • 1/4 कप तेल
  • 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  • नमक स्वाद के अनुसार

विधि

  • सबसे पहले मैदा, सूजी, बेकिंग पाउडर, चीज़, दही, तेल और नमक को एक बड़े बाउल में मिलाएं।
  • जिसके बाद, धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए आटा गूंथें।
  • अब ढककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अब एक बड़े पतीले में पानी उबालें और थोड़ी देर के लिए नूडल्स को उसमें डालें।
  • नूडल्स पकने के बाद उन्हें छान कर पानी निकालें और ठंडा पानी से धो लें।
  • अब तेल में थोड़ा सा बारीक कद्दुकस किया हुआ प्याज डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
  • इसके बाद, उसमें नूडल्स डालें। साथ ही मसाला और बारीक कद्दूकस की हुई चीज़ डालें।
  • सब कुछ मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इस प्रकार चीजी मिलेट्स नूडल्स तैयार है।

उत्तपम पिज्जा

सामग्री

  • उत्तपम बैटर
  • पिज़्ज़ा सॉस
  • मोज़्ज़रेला चीज़
  • बेल पेपर
  • टमाटर
  • प्याज
  • स्वीट कॉर्न
  • ओलिव
  • पनीर

विधि

  • दोसा बैटर को बनाने के लिए चावल और उरद दाल को अच्छे से धोकर एक साथ भिगोकर रखें।
  • फिर उन्हें मिक्सर ग्राइंडर में पीसे और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
  • उत्तपम बैटर को थोड़ी सी गरम तेल में डालकर एक थाली में फैला दें और उसे दोसा की तरह सेंक लें।
  • अब उत्तपम पर पिज़्ज़ा सॉस लगाएं।
  • जिसके बाद ऊपर से मोज़्ज़रेला चीज़, बेल पेपर, टमाटर, प्याज, स्वीट कॉर्न, ओलिव, पनीर डालें।
  • अब पैन को गरम करें और उसमें उत्तपम पिज़्ज़ा को धीरे-धीरे सेंकते हुए बेक करें।
  • जब चीज़ मेल्ट हो जाए और बेक हो जाए तो उत्तपम पिज़्ज़ा को निकालें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews