Hindi News

कम बजट में चाहते हैं घूमना, MP का यह गांव बन सकता है बेस्ट डेस्टिनेशन, कहलाता है रत्न

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Last Updated:
मध्य प्रदेश में स्थित इस अनोखे गांव का नाम मढ़ई है, जो कि नर्मदापुरम जिले में स्थित है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, जिसे नर्मदापुरम का रत्न भी कहा जाता है।
कम बजट में चाहते हैं घूमना, MP का यह गांव बन सकता है बेस्ट डेस्टिनेशन, कहलाता है रत्न

भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश (MP) में घूमने के साथ-साथ स्वाद का तड़का भी लगाया जा सकता है। यहां पूरी साल पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

एमपी में कई ऐसी जगह है, जो विभिन्न चीजों के लिए फेमस है। आज हम आपको इस राज्य में स्थित एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, खूबसूरत और शांत गांव के बारे में बताने जा रहे है। यहां घूमने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं और अपना समय बिताते हैं।

मढ़ई गांव (Madhai Village)

दरअसल, मध्य प्रदेश में स्थित इस अनोखे गांव का नाम मढ़ई है, जो कि नर्मदापुरम जिले में स्थित है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, जिसे नर्मदापुरम का रत्न भी कहा जाता है। यहां का शांत वातावरण और चारों तरफ की हरियाली पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां पर होमस्टे की सुविधा भी मिलती है। लोग यहां पर विलेज लाइफ का आनंद उठा सकते हैं।

बजट है कम

यदि आपके पास घूमने के लिए बजट बहुत ही कम है, तो आपके लिए मढ़ई एक शानदार ट्रिप हो सकता है। यहां आपको घने जंगल, ऊंचे पहाड़, झरने देखने को मिलेंगे, जो आपको मंत्र मुक्त कर देंगे। यहां 15 होमस्टे बनाए गए हैं, जहां पर आप गांव के जीवन का लुफ्त उठा सकते हैं। विलेज लाइफ का एक्सपीरियंस लेने के लिए आपको मात्र 2 से 3 हजार एक दिन में खर्च करने होंगे। यहां आपको भोजन और चाय फ्री में दी जाती है। इसके अलावा, रात के समय गांव के लोकल ट्राइबल ग्रुप द्वारा लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया जाता है।

परोसा जाता है स्थानीय भोजन

भोजन में यहां आमतौर पर पर्यटकों को मक्के और बाजरे की रोटी, कोदो की खीर, चने की भाजी सहित स्थानीय भोजन परोसा जाता है, जो कि चूल्हे पर पकाया जाता है। यहां जाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इसलिए आपको यदि यहां जाने का मौका मिले तो जरुर जाएं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews