Imli Panna Benefits: गर्मियों में करें इमली पन्ना का सेवन, नहीं लगेगी लू, शरीर को मिलेगी ठंडक, यहाँ जानें रेसिपी

Imli Panna Benefits: गर्मियों में करें इमली पन्ना का सेवन, नहीं लगेगी लू, शरीर को मिलेगी ठंडक, यहाँ जानें रेसिपी

Imli Panna Benefits: खट्टी-मीठी इमली किसी के मुंह में पानी ला सकती है। यह सेहतमंद गुणों से भी भरपूर होती है। गर्मियों में यदि आप शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए इमली का पन्ना आपके लिए सही विकल्प बन सकता है। न सिर्फ इसका यह स्वादिष्ट होता है, बल्कि कई फायदेमंद गुणों से भरपूर होता है।

इमली पन्ना के फायदे

इमली का पन्ना गर्मियों में शरीर को लू और धूप से बचाता है और पानी की कमी नहीं होने देता। यह कोलेस्ट्रॉल केवल को भी संतुलित रखता है। जिसके कारण कई बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। इमली में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।

बनाने की विधि

आप घर पर आसानी से इमली पन्ना बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप इमली, गुड़, काला नमक, सादा नमक, पुदीना पत्ता, पानी 2-3 कप, 1 चम्मच जीरा पाउडर और एक चम्मच लाल मिर्च की जरूरत पड़ेगी। गुड़ और इमली को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। इसमें थोड़ा का नमक भी डालें। अब गैस बंद कर दें और ठंडा होने के बाद गूदों को छान लें। उसके बाद इस पानी में काला नमक, सफेद नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर को मिला दें। अब ग्राइन्डर में इस मिश्रण के साथ पुदीना पत्ता डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर एक जग में बर्फ डालकर इमली पन्ना मिलाएं और इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें गुड़ की जगह चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews