गर्मी के मौसम में स्किन नजर आने लगी है बेजान, तो बेसन में इन 2 चीजों को मिलाकर लगाएं फेस पैक, मिलेगी ग्लोइंग त्वचा

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार नजर आएगा। इस प्राकृतिक नुस्खे को अपना कर आप सन टैनिंग, सनबर्न, एक्ने आदि से छुटकारा पा सकती हैं।
Skin Care Tips

गर्मी के मौसम में धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण स्कीन संबंधी कई सारी समस्याएं हो जाती है, जिससे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में शरीर को ठंडक पहुंचने के साथ-साथ स्किन को बेजन होने से भी बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ महिलाएं बाजार में मिलने वाले महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, जिसका असर कुछ ही समय तक दिखता है। कई बार इसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार नजर आएगा। इस प्राकृतिक नुस्खे को अपना कर आप सन टैनिंग, सनबर्न, एक्ने आदि से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है।

स्किन केयर

बिजी लाइफस्टाइल में से कुछ समय सेल्फ केयर के लिए निकलना बेहद जरूरी है, ताकि गर्मी में चेहरे से जुड़ी होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सके। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको जो घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। वह आपके घर के किचन में ही मिल जाएगा। बस इसे लगाने का सही तरीका आपको मालूम होना चाहिए, जिसके लिए पूरे आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें।

बेसन में मिलाएं ये 2 चीज

दरअसल, हम आपको बेसन के साथ कच्चा दूध और कॉफी मिलकर फेस पैक लगाने के बारे में बताएंगे, जो की त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा को डिटॉक्स करता है। साथ ही इसे मुलायम और ग्लोइंग भी बनता है। बेसन को क्लींजर माना जाता है, जो चेहरे में मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए सहायक होता है। वहीं, कॉफी में मौजूद दाने त्वचा को एक्सप्लोइट करके ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जबकि दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जिससे त्वचा की रंगत निकलती है। साथ ही दाग-धब्बे कम होते हैं।

मिलेंगे ये लाभ

गर्मी के मौसम में अपने नोटिस किया होगा कि त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली हो रहे हैं। बेसन, कच्चा दूध और कॉफी मिलाकर लगाने से त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा तेल सूख जाता है। जिस पोस्ट टाइट होता है, इससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या कम हो जाती है। डार्क सर्कल्स की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इस मौसम में धूप में बाहर निकलने से टैनिंग की प्रॉब्लम हो ही जाती है, जिसे हटाने के लिए पैक बहुत ही ज्यादा असरदार माना गया है। बेसन और दूध त्वचा के टोन को सनबर्न से राहत दिलाता है।

ऐसे करें तैयार

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच कच्चा दूध और डेढ़ चम्मच कॉफी पाउडर चाहिए, जिसे एक बॉल में डालकर। इसे मिक्स कर लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें। अगर आपकी त्वचा रुकी है, तो इसमें शहद मिला सकते हैं। 15 से 20 मिनट तक चेहरे को सूखने दें। फिर गले हाथों से स्क्रब करते हुए चेहरे को ठंडा पानी से धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगा लें, आप हफ्ते में एक से दो बार इस पाक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews