15 अगस्त पर एथनिक आउटफिट संग पहनें ये झुमकी, बेस्ट रहेंगी ये डिजाइंस

हम जो आउटफिट पहन रहे हैं उसके साथ पहनी गई ज्वेलरी हमारे पूरे लुक को डिफाइन करती है। चलिए आज हम आपको एथनिक आउटफिट के साथ बेस्ट नजर आने वाली कुछ झुमकी डिजाइन बताते हैं।
Independence Day 2025

15 अगस्त (Independence Day 2025) हर साल बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और सभी देशभक्ति में डूबे हुए नजर आते हैं। लोगों की सोसाइटी, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस में तरह-तरह के सेलिब्रेशन आयोजित किए जाते हैं।

जो लोग ऑफिस में वर्क करते हैं वह इस दिन बहुत सज-धज कर सेलिब्रेशन करने पहुंचते हैं। महिलाएं तो खास तौर पर इस दिन सजना संवरना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने लुक को डिफरेंट बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ झुमकी डिजाइन अपनी साड़ियां एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन बताते हैं।

मोती झुमकी डिजाइन

अगर आप कोई व्हाइट या ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रहे हैं तो उसके साथ मोती वाली झुमकियां खूबसूरत लगेगी। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी और आपको पूरी तरह से रॉयल लुक मिलेगा। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगह से इसे खरीद सकती हैं।

ऑक्सीडाइज्ड झुमकी

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी एथनिक आउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत लगती है। अगर 15 अगस्त को कोई खास फंक्शन हो रहा है। इस दौरान आप हटकर लुक चाहती हैं तो किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह के झुमके पहन सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन बहुत आसानी से मिल जाएगी। आप मोर, केरी, हाथी, तोरण हर तरह की डिजाइन ले सकती हैं।

कुंदन झुमकी डिजाइन

अगर आपको फंक्शन में सबसे खूबसूरत नजर आना है तो कुंदन वर्क की झुमकी बेस्ट रहेगी। साड़ियां सूट के साथ आप इसे अपने पसंदीदा रंगों में ट्राई कर सकते हैं। कुंदन वर्क की ज्वेलरी वैसे भी लुक को बेस्ट बनाने का काम करती है। आप इस तरह की झुमकी बाद में अपने किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

मीनाकारी मोर झुमकी

अगर आप अपने आउटफिट के साथ कुछ लेटेस्ट ट्राई करना चाहती हैं तो मीनाकारी वर्क की मोर डिजाइन वाली झुमकी बेस्ट रहेगी। यह आपको हर तरह के रंग में मिल जाएगी। इस तरह की झुमकी लुक को ब्यूटीफुल बनाने का काम करती है। इसकी मदद से एक एलिगेंट टच मिलता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews