Hindi News

दुनियाभर में छाया भारतीय व्यंजनों का जायका, TasteAtlas की टॉप 15 लिस्ट में शामिल भारत की 5 डिशेज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
भारतीय व्यंजन अपने बेहतरीन स्वाद की वजह से हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन व्यंजनों ने कमाल कर दिया है और स्वादिष्ट व्यंजनों की टॉप 15 लिस्ट में भारत का नाम शामिल हो गया है।
दुनियाभर में छाया भारतीय व्यंजनों का जायका, TasteAtlas की टॉप 15 लिस्ट में शामिल भारत की 5 डिशेज

किसी भी देश की संस्कृति को पहचानने का सबसे आसान तरीका वहां के खानपान को समझना होता है। दरअसल, देश में रहने वाले लोग जिन चीजों का सेवन करते हैं या जिस तरह से खाना बनाते हैं, वह उनके पुराने कल्चर को दर्शाता है। भारत की बात करें तो यहां के खान-पान से भी उसकी संस्कृति जुड़ी हुई है।

भारत वैसे भी विविधताओं से भरपूर देश है। यहां उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत, पूरब पश्चिम हर क्षेत्र में अलग संस्कृति और खान-पान का मिश्रण देखने को मिलता है। पंजाब के छोले भटूरे हो या फिर पश्चिम की पूरन पोली हर क्षेत्र की अपनी पहचान है। भारत की इन विविधताओं ने अब वैश्विक स्तर पर अपनी अलग जगह बना ली है। हाल ही में जारी की गई टेस्ट एटलस की सौ सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की सूची में भारतीय व्यंजनों ने टॉप 15 देशों में अपनी जगह बना ली है। चलिए जान लेते हैं कि किन भारतीय व्यंजनों ने अपने स्वाद से इस लिस्ट में जगह बनाई है।

लिस्ट में 13 वें स्थान पर भारतीय व्यंजन

TasteAtlas की जो लिस्ट सामने आई है उसने भारतीय व्यंजन 13वें स्थान पर हैं। इन्हें 5 में से 4.43 स्कोर मिला है। खान पान में मसाले का बैलेंस, धीमी गति से पकाए गए पकवान, खट्टे मीठे और नमकीन तत्वों को एक साथ लिए जाने के तरीके ने भारतीय व्यंजनों को इस लिस्ट में जगह दिलाई है। लिस्ट की रैंकिंग इस बात का प्रमाण है कि भारत के अनोखे जायके को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है।

 

इन डिशेज का नाम सबसे आगे

इस लिस्ट में कुछ भारतीय डिश को हाईलाइट भी किया गया है। इनमें 4.7 स्कोर के साथ बटर गार्लिक नान मौजूद है जो एक मुलायम और स्वादिष्ट ब्रेड है। अधिकतर भारतीय इसे करी के साथ खाते हैं। अमृतसरी कुल्चा भी 4.7 स्कोर के साथ अपनी जगह बनाए हुए है। गरम मसाला एक ऐसी चीज है जिसे लगभग हर सब्जी में उपयोग किया जाता है। यह 4.6 स्कोर के साथ इस लिस्ट में शामिल है। इतने ही स्कोर के साथ परोत्ता भी इस लिस्ट में है, जो दक्षिण भारत में बनाया जाता है। 4.6 स्कोर मुठिया को भी मिला है जो भाप में बनाया जाने वाला गुजराती व्यंजन है।

इन देशों की टॉप 15 में जगह

वैश्विक व्यंजन की इस सूची में इटालियन व्यंजन 4.64 स्कोर के साथ टॉप पर हैं। इसके बाद 4.6 कर के साथ ग्रीक व्यंजन दूसरे स्थान पर है। 4.54 स्कोर के साथ पेरू के व्यंजनों का तीसरा स्थान है। टॉप 15 की सूची में ग्रीस, इटली, पेरू, पुर्तगाल, जापान, तुर्की, चीन फ्रांस इंडोनेशिया, सर्बिया, मैक्सिको, भारत, पोलैंड और यूएएस शामिल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews