
भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है, जहां लोग सालों भर जाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोगों को हिल स्टेशन घूमना अधिक पसंद होता है, क्योंकि दिन भर की भाग-दौड़, मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए वह ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां का वातावरण बिल्कुल शांत हो। ऐसे में वह हिल स्टेशन ही जाना पसंद करते हैं। इसकी सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है।
आज हम आपको उस हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सुंदरता टूरिस्ट को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह किसी भी मामले में स्वर्ग से कम नहीं है।
मसूरी हिल स्टेशन (Mussoorie Hill Station)
आज हम आपको जिस हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, किसी जमाने में वहां भारतीयों की नो एंट्री थी। इसकी खूबसूरती स्वर्ग से कम नहीं है। दरअसल, इस हिल स्टेशन का नाम मसूरी है। जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड में स्थित है। प्रकृति की गोद में बसा यह स्थान किसी जमाने में अंग्रेजों के अधीन था, जिस कारण यहां पर भारतीयों को घूमने नहीं दिया जाता था, लेकिन अब यह फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है।
पहाड़ी व्यंजनों का उठाएं लुफ्त
टूरिस्ट मसूरी में पहाड़ी व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा, ब्रिटिश काल की विरासत आदि का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां शॉपिंग करने के लिए बेहद सुंदर छोटे-छोटे दुकान बनाए गए हैं, जहां आपको खरीदारी करने में मजा आएगा। आप यहां पर माल रोड घूम सकते हैं, जिसका निर्माण 18वीं सदी में अंग्रेजों ने करवाया था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



