International Picnic Day: जरूरी है पिकनिक पर जाना! आइए जानते हैं क्यों

International Picnic Day: जरूरी है पिकनिक पर जाना! आइए जानते हैं क्यों

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज 18 जून को International Picnic Day के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि आज तक इसके उद्गम (origin) या शुरुआत के बारे में कोई असल जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि इस दिन की लोकप्रियता (popularity) कम हो जाएगी। विश्व में कई देश इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। और हो भी क्यों न ये अन्य आधिकारिक दिनों (official days) की तरह जागरूकता फैलाने, फंड आदि जमा करने से परे आनंद लेने का दिन है। इस दिन आप आधिकारिक तौर पर परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। यदि आप ऐसा मानते हैं कि पिकनिक मनाने से कोई लाभ नहीं है तो आइए आपका ये भ्रम भी दूर कर देते हैं।

यह भी पढ़ें… MP Politics: जयवर्धन के लिए इस तैयारी में दिग्विजय! Kamalnath के लिए बनेंगे चुनौती

5 कारण जिनकी वजह से हमें परिवार के साथ पिकनिक पर जाना चहिए:

● संबंध होते हैं मजबूत!

परिवार के साथ पिकनिक पर जाने से आपको कुछ पल मिलते हैं जिनमें आप बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के अपना पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित कर सकते हैं। घर से परे बाहर के वातावरण में परिवार के साथ वक्त बिताने से, उनके साथ हंसी मजाक करने से, तरह-तरह के खेल खेलने से परिवार के बीच का प्रेम बढ़ता है और संबंध मजबूत होते हैं।

● मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी!

परिवार या मित्रों के साथ बाहर समय बिताने से दिमाग को रोज की दिनचर्या और काम से कुछ राहत मिलती है। इससे आपकी एंजाइटी या चिंता करने की आदत में ब्रेक लगता है। इस तरह का पिकनिक स्ट्रेस लेवल को कम करता है।

यह भी पढ़ें… MP Politics: जयवर्धन के लिए इस तैयारी में दिग्विजय! Kamalnath के लिए बनेंगे चुनौती

● शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी ज़रूरी!

रोज़ की दिनचर्या से अलग खुली हवा में सांस लेना और अच्छे वातावरण में रहना सांस संबंधी बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है। वहीं धूप में रहने से विटामिन डी और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में शरीर को मिलता है। हालांकि धूप में रहने के लिए उससे लड़ने वाले आइटम्स को भी भूलना नहीं चाहिए। जैसे कि सनस्क्रीन आदि।

international picnic day

● बेहतर व्यवहार सिखाता है!

परिवार और मित्रों के साथ बाहर के वातावरण में लंच आदि करने से व्यवहार बेहतर होता है। सामाजिक तौर तरीके सीखने का मौका मिलता है।

● आत्मनिरीक्षण का अवसर!

प्रतिदिन की भाग-दौड़ से हटकर किसी अच्छी शांतिपूर्ण जगह पिकनिक पर जाने से परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत करते हुए आप कुछ समय अपने लिए भी निकाल सकते हैं। प्रकृति के बीच आत्मनिरीक्षण करने से कई लाभ हो सकते हैं।

international picnic day

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews