IRCTC Ladakh Tour: IRCTC ने पेश किया गर्मियों का सबसे आकर्षक पैकेज, लद्दाख की पड़ाहियों की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, पढ़े खबर

IRCTC Ladakh Tour: IRCTC ने पेश किया गर्मियों का सबसे आकर्षक पैकेज, लद्दाख की पड़ाहियों की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, पढ़े खबर

IRCTC Ladakh Tour: यदि आप गर्मियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है। तो गर्मियों में लद्दाख की पड़ाहियों की सैर करने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। दरअसल आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है “Exotic Ladakh tour” जिसमें लेह, शाम घाटी, नुब्रा, पैंगोंग और तुरतुक जैसी खूबसूरत जगहों की सैर का मौका मिल रहा है। दरअसल यह टूर पैकेज आपको भारत की चोंटी को करीब से देखने का मौका देगा।

जानिए इस टूर पैकेज के बारे में:

दरअसल इस पैकेज में 7 दिन और 6 रात का समय शामिल है, जिसमें आपको लद्दाख की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का मौका मिलेगा। वहीं इस पैकेज की शुरुआत 20 मई 2024 से होगी और इसमें आपको फ्लाइट की सुविधा भी मिलेगी। यदि आप भी ऐसे में लद्दाख का टूर प्लान कर रहे है तो आप इसे चुन सकते है।

जानें क्या है इस टूर पैकेज की प्राइस?

वहीं इस पैकेज में सभी यात्रियों के लिए होटल और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही, पैंगोंग झील के पास रात में टेंट में ठहरने का भी मौका मिलेगा। इस पैकेज में लोकल टूर गाइड और ऑक्सीजन सिलेंडर की भी सुविधा है जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। आईआरसीटीसी लद्दाख पैकेज में सिंगल, डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए भिन्न भिन्न रेट्स हैं। सैलानी को सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 64,500 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी पर 59,500 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 58,900 रुपये देने होंगे।

दरअसल इस पैकेज के तहत आपको सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी जो आपकी लद्दाख यात्रा को अद्वितीय बनाएगी। इसमें स्थानीय खाद्य, गाइड की सहायता, अद्वितीय स्थलों का दौरा, ताजगी और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इसमें शामिल होने के लिए आप ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews