IRCTC Tour Package : IRCTC लेकर आया एक शानदार पैकेज, अब मात्र इतने में करिए मध्य प्रदेश की प्रमुख जगहों की सेर

IRCTC Tour Package : पर्यटकों के लिए IRCTC एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। दरअसल IRCTC का यह मध्य प्रदेश टूर पैकेज पर्यटकों के लिए एक व्यापक और खूबसूरत जगहों के आनंद लेने का मौका प्रदान करता है।
IRCTC Tour Package : IRCTC लेकर आया एक शानदार पैकेज, अब मात्र इतने में करिए मध्य प्रदेश की प्रमुख जगहों की सेर

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। दरअसल यदि आप मध्य प्रदेश की वादियों के मजे लेने का सोच रहे हैं तो यह टूर पैकेज आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता हैं। दरअसल IRCTC का मध्य प्रदेश टूर पैकेज पर्यटकों के लिए एक व्यापक और खूबसूरत जगहों के आनंद लेने का मौका प्रदान करता है।

दरअसल आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज में हैदराबाद से शुरू होकर, पर्यटक मध्य प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की खोज करेंगे और विभिन्न जगहों को जानेंगे। जानकारी के अनुसार यह टूर पैकेज यात्रियों को हवाई यात्रा के माध्यम से यात्रा का मौका प्रदान करता है, जिससे पर्यटकों के लिए एक सुखद और प्रभावी यात्रा का अनुभव हो। चलिए, इस आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के विवरण में खोज करते हैं और इस रोमांचक यात्रा में पर्यटकों के लिए क्या क्षेत्रों का आश्चर्य और आकर्षण है।

जानें यात्रा की तारिख और खर्च:

जानकारी दे दें कि IRCTC का यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का होने वाला है, जिसमें पर्यटक ग्वालियर, शिवपुरी, ओरछा और खजुराहो की सैर करेंगे। वहीं इस टूर की शुरुआत 26 सितंबर को होगी और इसकी शुरुआती कीमत पर्यटकों के लिए 30900 रुपये रखी गई है। दरअसल यह टूर पैकेज आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक किया जा सकता है या फिर 8287932228 और 8287932229 नंबरों पर कॉल करके भी इसे बुक कराया जा सकता है।

जानें एक व्यक्ति का किराया:

दरअसल IRCTC द्वारा इस टूर पैकेज के लिए किराया तय किया गया है। जानकारी के अनुसार अगर आप अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको एक व्यक्ति का किराया 38650 रुपये देना होगा। वहीं यदि आप दो लोग यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह प्रति व्यक्ति किराया 32300 रुपये रखा गया है। इसके साथ ही तीन लोगों के लिए इसे और कम कर दिया गया है। यदि आप तीन लोग यात्रा करते हैं तो, आपको किराया प्रति व्यक्ति 30900 रुपये चुकाना होगा। यदि आपके साथ 5 से 11 साल के बच्चे हैं, तो उनके लिए बेड के साथ किराया 28150 रुपये और बिना बेड के 25400 रुपये चुकाना होगा।

IRCTC के इस टूर पैकेज में, 2 से 4 साल के बच्चों के लिए किराया 20350 रुपये होगा। यहां रहने और खाने की व्यवस्था टूरिस्टों के लिए मुफ्त होगी। आपको बता दें कि IRCTC के टूर पैकेजों में सस्ते में और सुविधाओं के साथ यात्रा कराई जाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews