IRCTC Tour Package: IRCTC के इस शानदार पैकेज से मिलेगा थाईलैंड की सैर करने का मौका, जानिए इसकी पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने विदेश घूमने वालों को एक विशेष तोहफा दिया हैं। दरअसल आईआरसीटीसी अब विदेश यात्रा करने वाले शौकीनों के लिए थाईलैंड टूर लेकर आया हैं। आईआरसीटीसी ने इसे विशेष गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए लांच किया है।
IRCTC Tour Package: IRCTC के इस शानदार पैकेज से मिलेगा थाईलैंड की सैर करने का मौका, जानिए इसकी पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टी में अगर आप विदेश घूमने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की हो सकती हैं। दरअसल गर्मियों की छुट्टियों में कई लोग थाईलैंड की सैर करने की प्लानिंग करते हैं। आपको बता दें कि गर्मियों में थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत जगह होती हैं। जहां टूरिस्ट का जमावड़ा लगा रहता हैं। वहीं अगर ऐसे में आप भी गर्मियों के महीने में थाईलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से थाईलैंड में घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं।

थाईलैंड जाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज:

अगर आप गर्मियों में विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC ने थाईलैंड जाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है। यह पैकेज आपको सस्ते दामों में हैदराबाद से थाईलैंड की सैर का आनंद लेने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें आपको कोलकाता से बैंकॉक के लिए फ्लाइट की टिकट भी प्रदान की जाएगी।

3 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा:

दरअसल इस टूर पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही IRCTC का यह पैकेज आपको 3 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा देता है। इसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सेवा भी मिलेगी। यह पूरा पैकेज 4 दिन और 3 रात का होने वाला है। दरअसल इस पैकेज में आपको जरूरत की सारी सुविधा दी जा रही हैं। जिससे आप यात्रा का पूरा मजा ले पाएंगे।

जानें इसके चार्जेस:

जानकारी के मुताबिक इस पैकेज में आपको एक अंग्रेजी बोलने वाला टूरिस्ट गाइड और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। यह पैकेज 5 मई, 2024 से उपलब्ध है। इस थाईलैंड टूर पैकेज के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 57,415 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 49,040 रुपये, और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए भी 49,040 रुपये प्रति व्यक्ति का शुल्क है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews