IRCTC Tour Packages : IRCTC लेकर आया एक जबरदस्त पैकेज, अब मात्र इतने में कर सकेंगे शिमला-मनाली की सेर

IRCTC Tour Packages : आईआरसीटीसी समय समय पर ऐसे कई टूर पैकेज लेकर आता है। जिसकी मदद से विभिन्न जगहों का मजा ले सकते हैं। आईआरसीटीसी आपको सस्ते और सुविधा जनक पैकेज प्रदान करता है।
IRCTC Tour Packages : IRCTC लेकर आया एक जबरदस्त पैकेज, अब मात्र इतने में कर सकेंगे शिमला-मनाली की सेर

IRCTC Tour Packages : IRCTC ने एक जबरदस्त पैकेज लांच किया है। दरअसल इस पैकेज की मदद से आप देश की खूबसूरती का अनुभव करेंगे। इसमें आपको शिमला-मनाली जैसी खूबसूरत जगह घूमने को मिलेगी। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी समय समय पर ऐसे कई टूर पैकेज लेकर आता है। जिसकी मदद से विभिन्न जगहों का मजा ले सकते हैं। आईआरसीटीसी आपको सस्ते और सुविधा जनक पैकेज प्रदान करता है। तो चलिए आज इस खबर में आपको आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

‘देखो अपना देश’ अभियान के अंतर्गत किया गया यह पेश:

दरअसल IRCTC ने शिमला-मनाली टूर पैकेज लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार ‘देखो अपना देश’ अभियान के अंतर्गत पेश किए गए इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 29,300 रुपये निर्धारित की गई है। इस गर्मी आप शिमला और मनाली के प्रसिद्ध हिल स्टेशन घूम सकते हैं, जो दुनियाभर के पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं। दरअसल इस समय पूरे देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जबकि शिमला और मनाली की ठंडी हवाएं राहत पहुंचा सकती हैं।

ऐसे करें बुकिंग:

जानकारी दे दें कि IRCTC का शिमला और मनाली का यह टूर पैकेज 8 दिनों का है। वहीं इस पैकेज की शुरुआत की बात करें तो यह साबरमती से शुरू होगा। इसमें पर्यटक मनाली, सोलंग वैली, कुल्लू, शिमला, कुफरी और चंडीगढ़ का भ्रमण करेंगे। दरअसल आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ‘शिमला-मनाली और चंडीगढ़’ टूर पैकेज है। आपको बता दें आप इस टूर पैकेज की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

हर रविवार को रवाना होगा:

IRCTC का यह टूर पैकेज हर रविवार को रवाना होगा। इस प्रकार, आप प्रत्येक रविवार को इस टूर पैकेज के माध्यम से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की यात्रा कर सकते हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि IRCTC पर्यटकों के लिए विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज प्रदान करता है, जो यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का अनुभव करने का अवसर देते हैं।

IRCTC के इस टूर पैकेज का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और शांति का अनुभव कराना है। इसमें टूरिस्ट सोलंग वैली की बर्फीली सफेदी, कुल्लू के आलीशान वातावरण, शिमला की शांत माहौल और कुफरी की प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद उठा सकते हैं। इस टूर के दौरान आपको चंडीगढ़ की आधुनिकता और सांस्कृतिक विविधता का भी मजा आएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews