IRCTC Tour Packages: मात्र 44,600 में आपको 5 दिनों के लिए विदेश की यात्रा कराएगा IRCTC, जानें इस विशेष ऑफर के बारे में 

IRCTC Tour Packages: मात्र 44,600 में आपको 5 दिनों के लिए विदेश की यात्रा कराएगा IRCTC, जानें इस विशेष ऑफर के बारे में 

IRCTC Tour Packages: क्या आप भी आने वाले समय में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं। यदि आप ऐसा सोच रहे हैं तो अब आप आईआरसीटीसी के इस विशेष ऑफर पर नजर दाल सकते हैं। दरअसल IRCTC आपके लिए एक विशेष ऑफर और पैकेज लेकर आया हैं। जिसकी मदद से आप अपने विदेश घूमने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आईआरसीटीसी के इस पैकेज से देश के तुलनात्मक कम खर्च में विदेशों में हॉलिडे का आनंद लिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसकी बुकिंग प्रिक्रिया को।

दरअसल देश में गर्मी का सीजन आ चुका हैं, ऐसे में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां भी लगने वाली हैं। वहीं जैसे ही बच्चों की छुट्टियां लगेंगी बच्चे समर वेकेशन की जिद करने लगेंगे और घूमने का प्लान बनाने लगेंगे। वहीं कई लोग इस दौरान यह भी प्लान करना शुरू कर देते हैं कि समर वेकेशन बनाने कहां जाना है। दरअसल कई लोगों का मन ऐसे में ठंडी जगहें जाने का होता हैं। तो कई लोगों का मन खुले आसमान के नीचे रहने का करता हैं।

हालांकि कई लोग इस दौरान विदेश घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। यदि आप भी उनमे से हैं तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में जानने के बाद आपको बेहद खुशी मिलने वाली हैं।  दरअसल भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अब ऐसा विशेष ऑफर लेकर आया है, जिसमें आप देश के तुलनात्मक कम खर्च में विदेशों में हॉलिडे का आनंद ले सकते हैं।

जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी का यह पैकेज केवल 44,600 रुपये का रहेगा। वहीं इस पैकेज में चार रात और पांच दिन शामिल रहने वाले हैं। जिसमें आपको नेपाल के विभिन्न स्थानों की सेर कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार यात्रा की सुविधा के लिए यात्रिओं को तीन विभिन्न तिथियों यानी (23 अप्रैल, 21 मई और 25 जून) को घूमने के लिए ले जाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक एआइआरसीटीसी द्वारा आपको इस पैकेज में काठमांडू में तीन रात और पोखरा में एक रात तक सेर कराएगा। दरअसल सबसे अच्छी बात हैं की यह पूरी यात्रा प्लाइट से होने वाली हैं। इस पैकेज में फ्लाइट, होटल रहना, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना भी शामिल किया गया है। दरअसल इसके लिए आप बुद्धा एयर की लिंक पर क्लिक करके बुकिंग कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews