
भारत सरकार की पर्यटन शाखा IRCTC ने नेपाल घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए शानदार टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज का नाम “Independence Day Special Nepal Package” है, जिसकी शुरुआत 12 अगस्त 2025 को मुंबई से होगी। कुल 6 दिन और 5 रातों के इस टूर में नेपाल के सबसे मशहूर शहर काठमांडू और पोखरा की सैर कराई जाएगी। खास बात ये है कि इसमें फ्लाइट, होटल, बस ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने का खर्च पहले से शामिल है, यानी आपको कुछ भी अलग से प्लान करने की ज़रूरत नहीं।
दरअसल IRCTC का ये टूर उन लोगों के लिए है जो बिना किसी झंझट के विदेश घूमना चाहते हैं। इस पैकेज में यात्रियों को मुंबई से नेपाल प्लेन के जरिए ले जाया जाएगा। नेपाल पहुंचने के बाद बाकी सफर आरामदायक बसों के माध्यम से तय किया जाएगा। IRCTC यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था भी करेगा, जिसमें साफ-सुथरे कमरे और बेसिक सुविधाएं मिलेंगी।
IRCTC Nepal Package में क्या-क्या मिलेगा
जानकारी दे दें कि सुबह का नाश्ता और रात का खाना इस पैकेज में शामिल है, जिससे आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। इसके अलावा हर यात्री को इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे ट्रैवल और हेल्थ से जुड़ी किसी परेशानी से आप निश्चिंत रह सकें। इस ट्रिप में नेपाल की धार्मिक और प्राकृतिक दोनों खूबसूरतियां देखने को मिलेंगी। काठमांडू में विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे, जो हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है। वहीं, पोखरा में आपको बर्फ से ढंके पर्वत, झीलें और ट्रैकिंग स्पॉट्स देखने को मिलेंगे। यह टूर धार्मिक और एडवेंचर दोनों का बेहतरीन मिश्रण है।
जानिए इस टूर पैकेज का प्राइस और बाकी डिटेल
इस पैकेज की कीमत हर यात्री की यात्रा शैली के अनुसार तय की गई है। अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं और अकेले रूम में रुकना चाहते हैं तो आपको ₹54,960 देने होंगे। दो लोगों के साथ ट्रैवल करने पर प्रति व्यक्ति किराया ₹46,900 और अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करते हैं तो प्रति व्यक्ति ₹46,400 में यह टूर पूरा हो जाएगा। यह कीमत फ्लाइट टिकट, होटल स्टे, खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस सब कुछ कवर करती है। इस पैकेज को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com से बुक किया जा सकता है। बुकिंग के समय आईडी प्रूफ, वैलिड पासपोर्ट या वैकल्पिक डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता होगी। ध्यान दें कि सीमित सीटें हैं, इसलिए जो लोग इस शानदार अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें जल्द बुकिंग कर लेनी चाहिए।
