क्या आपका पार्टनर आपसे दूर भाग रहा है? जानें, रिश्ते को फिर से मजबूत बनाने के 3 तरीके

रिश्तों में म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग बहुत जरूरी होती है, ताकि दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे को समझ सकें और एक मजबूत बंधन बना सकें.
Relationship

रिश्ता चाहे कोई भी हो, समझदारी हर रिश्ते को मज़बूत बनाने का काम करती है. लेकिन अगर रिश्ता पति-पत्नी का हो, गर्लफ़्रेंड-बॉयफ़्रेंड का हो, तो इन रिश्तों में प्यार और समझ दोनों का बराबर होना बहुत ज़रूरी है.

हर रिश्ते में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. लेकिन आप अपने रिश्ते में असहज महसूस करते हैं, आपको बार-बार ऐसा महसूस होता है कि आपका पार्टनर आपसे दूर रहने के बहाने ढूंढ रहा है, तो इन बातों को नज़रअंदाज़ न करें.

रिश्ते को फिर से मजबूत बनाने के 3 तरीके (Relationship)

अगर आप अपनी तरफ़ से कोशिश करना चाहते हैं, जिससे कि आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता मज़बूत हो, तो हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग को बेहतर बना सकते हैं, चलिए जानते हैं.

बातों को न समझना

मिलजुल अंडरस्टैंडिंग बढ़ाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप अपने पार्टनर को समझें, साथ ही साथ उनकी ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें, अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपका पार्टनर आपसे दूर भाग रहा है, ऐसे में उनकी मन की बात को समझने की कोशिश करें. अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ बातें शेयर कर रहा है, तो उन्हें बिना जज करें ध्यान से सुनें और समझें.

बातचीत की कमी

अक्सर जब रिश्तों में बातचीत की कमी होती है, तो कई तरह की गलतफहमियां पैदा हो जाती है. रिश्तों को सुधारने के लिए सबसे ज़रूरी है, कि एक दूसरे की बातों को शांतिपूर्वक सुनें, अपने पार्टनर के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें, जिससे कि वे अपना दुख बाँटने के लिए और अपनी परेशानी बाँटने के लिए किसी और का सहारा न लें, बल्कि आपका ही सहारा लें.

पर्सनल स्पेस न देना

कई बार इस रिश्ते में कपल अपने पार्टनर पर हद से ज्यादा अधिकार ज़माने लगते हैं, वे उन्हें हर चीज़ के लिए बार-बार टोकते हैं. रिश्ते में बहुत अधिक कंट्रोल करने से पार्टनर को यह महसूस हो सकता है, कि उसकी आज़ादी छीन गई है, यही कारण है कि वे आपसे धीरे-धीरे दूरियाँ बना सकते हैं. रिश्ते में पर्सनल स्पेस देना बहुत ज़रूरी होता है, इस बात को जितना जल्दी समझेंगे उतना ही रिश्ता मज़बूत बनेगा.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews