बगीचे में मिलने वाली इस 1 लकड़ी से पानी की टंकी में नहीं लगेगा फंगस, जानें इसके फायदे

यदि आप भी पानी की टंकी की सफाई से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इसमें इस लकड़ी को अवश्य डाल देनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी टल जाएगा और सफाई की समस्या से भी राहत मिलेगी।
Water Tank

Jamun Wood to Remove Insects in the Water Tank : आजकल हर किसी के घर में पानी की टंकी लगी होती है। चाहे वह 10000 लीटर का हो या 500 लीटर का हो। ऐसे में हर सप्ताह या 15 दिन के समय अंतराल पर टंकी सहित उसके पानी को साफ करना पड़ता है। यदि ज्यादा दिन तक पानी और टंकी की सफाई न की जाए, तो इसमें फंगस लग जाते हैं जो लोगों के लिए हानिकारक होता है।

इस पानी के इस्तेमाल से इंसान के स्वास्थ्य पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलता है। इंफेक्शन और एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे निपटने के लिए हर कोई कुछ ना कुछ उपाय ढूंढते रहते हैं। तो चलिए हम आपको एक ऐसी लकड़ी के बारे में बताते हैं, जो आप बहुत ही आसानी से किसी भी इलाके में मिल जाएगा।

जामुन की लकड़ी (Jamun Wood to Remove Insects)

दरअसल, आपको पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी को साफ करके डाल देना है। इससे पानी लंबे समय तक साफ और स्वच्छ बना रहेगा। साथ ही इसमें फंगस भी नहीं लगेंगे, जिससे बैक्टीरिया का खतरा कम हो जाएगा।

एक्सपर्ट्स का दावा

  • एक्सपर्ट्स का दावा है कि जामुन की लकड़ी बेहद मजबूत और पानी में ना सड़ने वाले गुणों से भरी रहती है। एक बार इसका उपयोग करने के बाद भविष्य में कई दशकों तक टंकी की सफाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, पानी भी आपको ताजा ही मिलेगा। इससे ना आपको बॉडी में एलर्जी की समस्या होगी, ना ही स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगा।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, जामुन की लड़कियों में फाइटोकेमिकल पाया जाता है। जिसे सिज़ीजियम क्यूमिनी स्कील्स के नाम से जानते हैं। यह पानी में पनपने वाले बैक्टीरिया और फंगस को खत्म कर देता है। साथ ही पानी को लंबे समय तक ताजा बनाए रखता है। इसके अलावा, जामुन के फल, बीज, लकड़ी और पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल, एंटी एलर्जिक और एंटी डायबिटिक जैसे अन्य बहुत से गुण पाए जाते हैं। इसलिए चिकित्सकों द्वारा भी दांत साफ करने के लिए जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

जामुन स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी पानी की टंकी की सफाई से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इसमें जामुन की लकड़ी अवश्य डाल देनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी टल जाएगा और सफाई की समस्या से भी राहत मिलेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews