Jaya Kishori ने बताया अब तक शादी क्यों नहीं की, जानिए उनके दिल की बात

प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और भागवत कथा वाचक जया किशोरी ने इंदौर में अपने एक कार्यक्रम के दौरान शादी को लेकर बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि शादी बहुत खूबसूरत पल होता है लेकिन जल्दबाजी में इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। जानिए शादी को लेकर क्या है जया किशोरी की सोच।
Jaya Kishori

जया किशोरी, जिन्हें आज लाखों युवा आदर्श मानते हैं, उन्होंने इंदौर के एक कार्यक्रम में शादी को लेकर अपनी सोच बड़ी साफगोई से सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि शादी एक बहुत ही सुंदर और अहम पल होता है, लेकिन इसे जल्दबाजी में नहीं किया जाना चाहिए।

अपने दिल की बात साझा करते हुए उन्होंने बताया, “मेरे फोन में एक फोल्डर है जिसमें मैंने सारी चीज़ें सेव कर रखी हैं, मुझे कैसी शादी करनी है, क्या पहनना है, दूल्हा क्या पहनेगा…सब कुछ। बस अभी अच्छे जीवनसाथी की तलाश है, क्योंकि मैं इस खूबसूरत पल को अधूरी प्लानिंग के साथ बर्बाद नहीं करना चाहती।”

जया किशोरी की शादी को लेकर सोच बनी चर्चा का विषय

1. आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं जया किशोरी

जया किशोरी ने यह भी कहा, “मेरे माता-पिता ने मुझे इतना सक्षम बनाया है कि मैं अकेले भी अपना जीवन अच्छे से जी सकती हूं। शादी जरूरी है, लेकिन सबसे पहले जरूरी है खुद पर विश्वास और आत्मनिर्भरता।”

उनकी ये बात आज की लड़कियों को प्रेरणा देने वाली है जो समाज के दबाव में आकर फैसले लेने लगती हैं। उनका मानना है कि सही जीवनसाथी का चयन सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए समय लेना ज़रूरी है।

2. लाखों युवाओं की आदर्श, निजी जिंदगी को लेकर भी हैं साफ

जया किशोरी की छवि एक धार्मिक वक्ता और मोटिवेशनल स्पीकर की है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी के सवालों से भी दूरी नहीं बनाई। शादी के सवाल पर उन्होंने जो सहजता से जवाब दिया, वह दर्शाता है कि वे न सिर्फ अपने करियर बल्कि निजी जीवन को लेकर भी गंभीर और स्पष्ट सोच रखती हैं।

उनका कहना है, “हर लड़की की तरह मैंने भी अपने सपनों की शादी की कल्पना की है, लेकिन मैं नहीं चाहती कि वह सिर्फ एक रस्म बनकर रह जाए। उस दिन को मैं यादगार बनाना चाहती हूं।”

जया किशोरी ने बताया – कैसा हो उनका जीवनसाथी

जब कार्यक्रम के दौरान जया किशोरी से पूछा गया कि उन्हें कैसा लड़का जीवनसाथी के रूप में चाहिए, तो उन्होंने बहुत ही सादगी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस कुछ बेसिक चीजें जरूरी हैं। लड़का अच्छा इंसान हो, मेरे परिवार वालों की और सबकी इज्जत करता हो।” उनके इस जवाब ने दर्शाया कि उनके लिए बाहरी दिखावा नहीं, बल्कि इंसान का स्वभाव, संस्कार और सम्मान देने की सोच ज्यादा मायने रखती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews