जब खुले बालों और चश्मे में छा गईं Jaya Kishori, शादी में दिखा अलग ही अंदाज़!

जया किशोरी, जो अपनी भक्ति और प्रेरणादायक विचारों के लिए जानी जाती हैं, इस बार एक अलग ही अंदाज़ में नजर आईं। हाल ही में उन्होंने अपनी करीबी दोस्त की शादी में शामिल होते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। 
Jaya Kishori

Jaya Kishori: जया किशोरी एक नामी शख़्सियत हैं जिन्होंने भक्ति और मोटिवेशन को एक नई पहचान दी है। उन्हें लोग ना सिर्फ़ एक प्रसिद्ध कथावाचक के रूप में जानते हैं बल्कि मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी उन्हें जाना जाता है। उनके द्वारा गाए गए भजन और कथाएं सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है।

जया किशोरी के ख़ूबसूरत अंदाज़ की भी ख़ूब चर्चाएँ होती है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि आख़िर जया किशोरी की त्वचा इतनी चमकती कैसे हैं। हाल ही में वे अपनी बचपन की दोस्त की शादी में पहुँची, तो उनका लुक देख हर कोई दीवाना हो गया।

स्टाइलिश लुक में छाईं Jaya Kishori
Jaya Kishori

हाल ही में जया किशोरी अपनी दोस्त की शादी में बिलकुल अलग अंदाज़ में पहुँची। खुले बाल, आँखों पर काला चश्मा, और सिंपल सूट में उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

जया ने खास अंदाज़ में दी बधाई
Jaya Kishori

जया किशोरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ख़ास दोस्त की शादी की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में जया बहुत ख़ुश नज़र आ रही है और शादी के हर पल को खुलकर एन्जॉय करती दिख रही है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है, जिसमें वे अपनी सहेली को नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों बधाईयाँ दे रही है।

जया की आंखों में छलक उठीं यादें
Jaya Kishori

जया किशोरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कैसे उनकी दोस्ती स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी। उन्होंने याद किया कि कैसे वे पाँचवी क्लास में दूसरे के साथ लंच शेयर करती थी, असेंबली लाइन में खड़े होकर हंसती थी और जब उन्हें कोई परेशान करता था तो उनकी दोस्त उनके साथ हमेशा खड़ी रहती थी। अब वही बचपन की दोस्त दुल्हन बन गई है, यह देखकर जया बेहद भावुक और ख़ुश हैं।

दोस्ती की यादों से लेकर दुल्हन बनने तक का सफर
Jaya Kishori

जया किशोरी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि जीवन बहुत तेज़ी से बदलता है। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में वे दोनों मिलकर अपने भविष्य के सपने देखा करती थी , समय इतनी जल्दी जल्दी निकल रहा है, दोस्त की शादी जया किशोरी के लिए संभावनाओं से भरा हुआ और बहुत ख़ास पल रहा।

जया का नया अंदाज़ बना सोशल मीडिया की शान
Jaya Kishori

जया किशोरी की शादी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग उनकी ख़ूबसूरती और स्टाइल की ख़ूब तारीफ़ कर रहे हैं। कई यूज़र्ज़ ने कॉमेंट में लिखा कि जया का लुक बेहद शानदार लग रहा , एक यूज़र ने लिखा इन शेड्स में जया पूरी बॉस लेडी लग रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews