जया किशोरी: “सही जीवनसाथी मिल जाए तो उससे सुंदर कुछ नहीं होता”…..

जया किशोरी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि "सही व्यक्ति मिल जाए तो उससे सुन्दर जीवन कुछ नहीं होता"। उनकी इस सोच को लोग रिश्तों, शादी और लाइफ पार्टनर की अहमियत से जोड़कर खूब सराह रहे हैं।
Jaya Kishori

कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी (Jaya Kishori) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार किसी कथा या भजन से नहीं, बल्कि अपने एक सिंपल लेकिन गहराई भरे बयान से। उन्होंने हाल ही में इंदौर में हुए उनके एक कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “सही व्यक्ति मिल जाए, इससे सुंदर जीवन हो ही नहीं सकता।”

उनकी इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर मानो आग लगा दी है। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर ट्विटर थ्रेड्स तक लोग इस लाइन को अपने-अपने तरीके से इंटरप्रेट कर रहे हैं। कोई इसे शादी से जोड़ रहा है, तो कोई इसे सही दोस्त या मेंटर से जोड़कर देख रहा है।

क्यों वायरल हो रही है जया किशोरी की ये बात?

सही इंसान का साथ क्यों जरुरी

जया किशोरी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि हमारी ज़िंदगी में रिश्ते तभी फलते-फूलते हैं, जब हमारे साथ सही सोच और समझ वाला इंसान होता है। चाहे वो पार्टनर हो, परिवार का सदस्य या फिर कोई दोस्त, अगर इंसान सही है, तो जीवन अपने आप सुंदर हो जाता है। उनके मुताबिक, एक अच्छे इंसान की संगत आपको मानसिक शांति देती है और जीवन में पॉजिटिविटी भरती है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स

इस बयान का वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और फेसबुक पर लाखों बार देखा जा चुका है। खास बात ये है कि इस क्लिप को युवा वर्ग ज्यादा शेयर कर रहा है, जो रिलेशनशिप और मैरिज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करना पसंद करता है। इस ट्रेंड से एक बात साफ है, लोग आज के समय में ‘राइट पार्टनर’ की अहमियत को समझने लगे हैं।

जया किशोरी की बातों में क्यों दिखता है भरोसा?

जया किशोरी सिर्फ प्रवचन नहीं देतीं, बल्कि जिंदगी के अनुभवों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाती हैं। उनकी स्पीकिंग में सच्चाई, अनुभव और भावना का मेल होता है, जो सीधे दिल को छूता है। यही वजह है कि जब वे रिश्तों या जीवन पर कुछ बोलती हैं, तो लोग उसे सिर्फ सुनते नहीं, अपनाते भी हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews