सिक्कों से गहने खरीदने पहुंचे बुजुर्ग को ज्वेलर ने दिया फ्री गिफ्ट, लोगों ने कहा ‘अब भी इंसानियत जिंदा है’, Video Viral

वीडियो में देखा जा सकता है कि गरीब बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ ज्वेलरी की शॉप पर पहुंचे, जहां वह अपनी जीवन संगिनी के लिए गहने खरीदना चाहते थे लेकिन उनके पास बहुत कम रुपए थे।
Maharashtra Old Couple Viral Video

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक-से-बढ़कर-एक वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। इनमें कुछ कॉमेडी है, कुछ इमोशनल, कुछ अजीबो-गरीब वीडियो शामिल है। यह रातों-रात इस कदर वायरल हो जाते हैं, जिसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल होता है। फिलहाल बीते कुछ दिनों से एक बुजुर्ग दंपति का वीडियो वायरल हो रहा है जो की भावुक कर देने वाला है। लोग एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि बार-बार इसे देखना पसंद कर रहे हैं। इस दंपति को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गरीब बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ ज्वेलरी की शॉप पर पहुंचे जहां वह अपनी जीवन संगिनी के लिए गहने खरीदना चाहते थे लेकिन उनके पास बहुत कम रुपए थे।

देखें वायरल वीडियो

मीडिया सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर का है जब एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ उन्हें मंगलसूत्र दिलाने के लिए ज्वेलरी की दुकान में गए। पर्याप्त रुपए नहीं होने के बावजूद ज्वेलरी शॉप के दुकानदार ने बुजुर्ग दंपति को मुफ्त में गहने दिए और उनसे काफी देर तक बातचीत भी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही वायरल हो गया। यूजर्स दुकानदार और बुजुर्ग दंपति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक लाइक मिले हैं और 500,000 से अधिक बार शेयर किया गया है। वहीं, एक्स पर भी यह काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

15 सालों से देने का प्रयास

वायरल वीडियो वाले बुजुर्ग निवृत्ति शिंदे ने बयान देते हुए बताया कि मैं पिछले 15 साल से अपनी पत्नी को यह कह रहा था कि मैं उसको कुछ सोने के आभूषण दिलाऊंगा लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पाया। परिवार की जिम्मेदारियां ने ऐसा कोई अवसर नहीं आने दिया लेकिन जब हम आभूषण की दुकान पर गए तो मालिक ने हमें मुफ्त में आभूषण दिए। इससे हम काफी खुश हुए। दरअसल, गोपिका ज्वेलर्स में हुई, जहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दुकान में आया। जिसके बाद एक-दूसरे के प्रति समर्पित दंपत्ति ने एक हार और एक मंगलसूत्र चुना। उनकी स्नेहपूर्ण बातचीत को देखकर दुकान मालिक भावुक हो गया और उसने बातचीत शुरू कर दी।

नम कर देने वाला पल

वीडियो में नजर आने वाली निवृत्ति शिंदे की पत्नी शांताबाई गहने पाकर काफी खुश हैं। उनकी आंखें नम नजर आ रही हैं। दरअसल, दुकानदार ने जब बुजुर्ग दंपति से पूछा कि उनके पास कितने पैसे हैं, तो बुजुर्ग महिला ने अपने हाथ में 1120 रुपए दिखाए। तब दुकानदार ने कहा इतने सारे पैसे! फिर दंपति को लगा कि पैसे कम हैं, तब उन्होंने अपने झोले से दो गठरी निकालीं, जिसमें ढेर सारे सिक्के थे।

लिया आशीर्वाद

हालांकि, दुकानदार का दिल काफी बड़ा था। उन्होंने पैसे लेने से साफ मना कर दिया और बुजुर्ग को उनकी पसंद अनुसार गहने दे दिए। दुकानदार ने आशीर्वाद के रूप में दोनों से केवल 10-10 रुपए लिए। दुकानदार का कहना है कि इस उम्र में भी बुजुर्ग दंपति का एक दूसरे के प्रति इतना प्यार हम सभी के लिए सीखने का एक विषय है। इसी वजह से मैंने उनसे आशीर्वाद के रूप में केवल 20 रुपए लिए। दुकान के मालिक ने बताया कि दंपति के बड़े बेटे की मौत हो चुकी है और उनका छोटा बेटा शराब की लत से जूझ रहा है, जिसके कारण दोनों अकेले रह रहे हैं। अपनी कठिनाइयों के बावजूद, एक-दूसरे के प्रति उनका प्यार अटूट बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews