शादी में अपनी बहन को दें सरप्राइज, ये स्टाइलिश ज्वेलरी खुश कर देगी दिल

ज्वेलरी एक ऐसी चीज है जो हमारे लुक को कंप्लीट करने का काम करती है। आप चाहे तो शादी सीजन में अपनी बहन को ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। चलिए कुछ सुंदर सी डिजाइन देख लेते हैं।
Jewellery Designs

देवउठनी एकादशी से एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। यह ऐसा समय होता है जब हर किसी के घर में एक न एक शादी तो निकल ही जाती है। सभी इसकी जोर शोर से तैयारी करते हैं। आउटफिट से लेकर मेकअप, फुटवियर, ज्वेलरी सभी चीजों पर खास ध्यान दिया जाता है।

हम जो भी कपड़े पहन रहे हैं वह तभी अच्छे लगते हैं जब उस पर किया गया मेकअप और पहनी गई ज्वेलरी खास होती है। ज्वेलरी एक ऐसी चीज है जो वेडिंग सीजन में आप अपने लिए खरीदने के साथ-साथ किसी के लिए गिफ्ट भी ले सकते हैं। अगर आप अपनी बहन के लिए कुछ गिफ्ट लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ज्वेलरी बहुत बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। मार्केट में आपको इसकी एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएगी। हम आपको कुछ ट्रेडिंग ज्वेलरी बताते हैं जो हर मौके पर सुंदर लगती है।

ट्रेंडी चेन पेंडेंट ज्वेलरी (Jewellery Designs)

अगर आपकी बहन रेगुलर रूप से ज्वेलरी पहनना पसंद करती है तो आप उन्हें चेन पेंडेंट गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इसमें आपको एक नहीं बल्कि कई सारी डिजाइन मिल जाएगी जिसे देखकर आपकी बहन का दिल खुश हो जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे 400 रुपए से 1000 रुपए तक के बजट में खरीद सकते हैं।

Jewellery Designs

इयरिंग्स करें गिफ्ट

बहन को गिफ्ट करने के लिए इयररिंग्स भी एक शानदार ऑप्शन है। स्टाइलिश और ट्रेंडी इयरिंग्स शादी के मौके पर अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। यह किसी भी तरह के आउटफिट के साथ बेस्ट लगेंगे। स्टोन वर्क की ज्वेलरी 500 से 1000 रुपए में आसानी से आ जाएगी। यह लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम करती है। इस तरह का पूरा ज्वेलरी सेट भी खरीदा जा सकता है या फिर इयररिंग्स लिए जा सकते हैं।

Jewellery Designs

खूबसूरत सी रिंग खुश कर देगी दिल

रिंग पहनने का शौक हर लड़की को होता है। आप खूबसूरत सी स्टोन वर्क रिंग अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। 1000 से 1500 रुपए की रेंज में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएगी। इसे पहनने के बाद आपकी बहन के हाथों की सुंदरता भी बढ़ जाएगी।

Jewellery Designs

चेन पेंडेंट, इयररिंग्स और रिंग यह ज्वेलरी के ऐसे ऑप्शन है, जो लुक को कंप्लीट करते हैं। अपनी बहन को गिफ्ट देने के लिए ये ऑप्शन सबसे बेस्ट है। जब आप शादी के मौके पर उन्हें गिफ्ट करेंगे तो बहुत खुश हो जाएंगी। इससे ना सिर्फ उनका दिल खुश होगा बल्कि शादी में ज्वेलरी का टेंशन भी खत्म होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews