करवा चौथ पर ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

नेल आर्ट एक ऐसी चीज है, जो हमारे नाखूनों की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। करवा चौथ का मौका आ रहा है और अगर आप सुंदर दिखना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं।
Karwa Chauth 2025

करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। यह ऐसा व्रत है जो हर सुहागन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। इस दिन वह दिन भर निर्जला रहकर व्रत रखती हैं और चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन वो 16 श्रृंगार भी करती हैं।

करवा चौथ के दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं और इस बात का उन्हें पूरा ध्यान रहता है कि वह सबसे अलग और सुंदर नजर आएं। साड़ी से लेकर चूड़ी, ज्वेलरी हर महिला काफी पहले से खरीदारी में लग जाती हैं। इन चीजों के अलावा मेकअप और नेल आर्ट का भी महिलाओं के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। आजकल महिलाएं अलग-अलग नेल पेंट की परेशानी से बचने के लिए नेल आर्ट करवा लेती है जो काफी दिनों तक चलता है। अगर आप भी अपने नाखूनों को सजाने की शौकीन है तो चलिए हम आपको नेल आर्ट की कुछ डिजाइन बताते हैं।

लॉन्ग नेल आर्ट

कुछ महिलाओं के नाखून लंबे और खूबसूरत होते हैं। इस तरह के नाखूनों में अलग से भरे हुए डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिजाइन देखने में खूबसूरत लगती है और हाथों को अट्रैक्टिव बनती है।

करवा चौथ डिजाइन (Karwa Chauth 2025)

अगर आपके नाखूनों का जाकर थोड़ा चौड़ा है और आप उन्हें अलग-अलग लुक देना चाहती हैं तो उन पर करवा चौथ लिखवा सकती हैं। रंग बिरंगी रंगों से लिखा हुआ करवा चौथ देखने में काफी खूबसूरत लगेगा और आप यूनिक नजर आएंगी।

दुल्हन की डिजाइन

अगर आप चाहते हैं कि आपका नेल आर्ट अट्रैक्टिव नजर आए इसके लिए नाखूनों पर दुल्हन की डिजाइन बनाई जा सकती है। खूबसूरत सी सजी हुई महिला की डिजाइन नाखूनों पर बहुत प्यारी लगेगी। आप अलग-अलग नाखूनों पर इसके साथ अलग-अलग डिजाइन और फ्लॉवर बनवा सकते हैं।

चांद की डिजाइन

करवा चौथ का मौका है, ऐसे में अपने नाखूनों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप चाहे तो चांद वाली डिजाइन बना सकते हैं। नाखून लंबे हो या फिर छोटे यह डिजाइन हर तरह के नाखूनों पर बेस्ट लगेगी। नाखूनों की बेस पेस्टल रंगों से तैयार करें और उन पर गोल्डन रंग से चांद और दूसरी डिजाइन बनवाएं। ये देखने में बहुत ही अट्रैक्टिव लगने वाला है।

सिंपल नेल आर्ट

अगर आपको ज्यादा तड़क-भड़क नहीं चाहिए और सिंपल सी डिजाइन चाहिए तो हल्के रंगों में नेल आर्ट करवा सकते हैं। जिन लोगों को चमकीले रंगों का इस्तेमाल पसंद नहीं है। वह हल्के शेड्स का इस्तेमाल कर बहुत से डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews