करवा चौथ की फोटो पर लगाएं ये रोमांटिक गाने, यादगार बनाएं अपनी सोशल मीडिया पोस्ट

आजकल सोशल मीडिया का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। अपनी जिंदगी की हर छोटी से बड़ी अपडेट लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। चलिए करवा चौथ पोस्ट के लिए आपको कुछ बेहतरीन गाने बता देते हैं।
Karwa Chauth song

करवा चौथ (Karwa Chauth song) का दिन केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि सभी कपल्स के लिए खास होता है। यह धार्मिक लिहाज से तो महत्वपूर्ण माना ही गया है लेकिन पति-पत्नी के बीच के प्यार को सेलिब्रेट करने का भी खास मौका होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं। पूरा दिन भूखा प्यासा रहने के बाद शाम को चांद देखकर वह अपना व्रत खोलती हैं।

यह दिन कपल्स के लिए इमोशनल और रोमांटिक होता है। आजकल सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में हर कोई अपने प्यार के खूबसूरत लम्हों की फोटो वीडियो शेयर करता है। इंस्टाग्राम. फेसबुक या फिर व्हाट्सएप हर जगह फोटो पोस्ट कर तरह-तरह के गाने लगाए जाते हैं। इस करवा चौथ पर अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कोई स्टेटस या स्टोरी अपलोड करते समय गाना लगाना चाहते हैं। तो हम आपके लिए कुछ ट्रेडिंग गानों की लिस्ट लेकर आए हैं।

करवा चौथ के लिए गाने (Karwa Chauth song)

जन्म जन्म

फिल्म दिलवाले का गाना जन्म जन्म शादीशुदा कपल्स के लिए बेस्ट रहेगा। एक दूसरे से प्यार करने वाला हर कपल यही चाहता है कि उसे हर जन्म में अपने पार्टनर का साथ मिले। प्यार भरे पलों के लिए यह परफेक्ट रोमांटिक सॉन्ग होगा। शाहरुख खान और काजोल की तरह यह आपकी बॉन्डिंग को भी बेस्ट बना देगा।

चांद छुपा बादल में

1999 में आई सलमान खान ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का यह गाना बहुत फेमस हुआ था। हालांकि, इसकी पापुलैरिटी आज भी काम नहीं हुई है। आप इसे अपनी करवा चौथ की फोटो पर लगा सकते हैं। वह इसीलिए क्योंकि करवा चौथ और चांद का एक दूसरे से काफी गहरा कनेक्शन है। जब आप चांद का इंतजार कर रहे होंगे तब तस्वीर लेकर यह गाना लगाया जा सकता है।

मैं तेरा बन जाऊंगा

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की साल 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह ने जो धूम मचाई थी। उसके बारे में सभी जानते हैं। इसका गाना ‘मैं तेरा बन जाऊंगा’ लोगों को बहुत पसंद आता है। यह गाना आपकी तस्वीर को रोमांटिक टच देने का काम करेगा। इसके जरिए आप अपने पार्टनर को यह बता सकते हैं कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं।

तुम ही हो

2013 की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा आशिक 2 का यह गाना श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया गया है। अगर आप अपने फोटो को इमोशनल टच देना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ वाली तस्वीर के लिए इस गाने को चुन सकते हैं।

राबता

यह साल 2012 में आई फिल्म एजेंट विनोद का गाना है। जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर नजर आए थे। ये वैसे तो बहुत फास्ट सॉन्ग है लेकिन इसके जो लिरिक्स है वह बहुत ही मीनिंगफुल और कमाल के हैं। इस गाने के जरिए आप अपने पार्टनर के प्रति प्यार को अच्छी तरह से जता सकते हैं।

कौन तुझे यूं प्यार करेगा

साल 2016 में आई सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी की फिल्म एमएस धोनी का यह गाना आज भी दर्शकों के जुबान पर छाया रहता है। अपने लव मोमेंट को और भी खास बनाने के लिए आप फोटो वीडियो में इस गाने का उपयोग कर सकते हैं। इस गाने के जरिए आप अपने दिल की भावना पार्टनर तक पहुंचा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews