मनी प्लांट को हरा-भरा रखने के लिए हफ्ते में जरूर करें ये काम, चमकदार बनी रहेंगी पत्तियां

Plant Care: मनी प्लांट न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि यह समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका मनी प्लांट हमेशा हरा-भरा और चमकदार रहे, तो इसके लिए आपको कुछ खास देखभाल की जरूरत होती है।
Plant Care

Plant Care: मनी प्लांट का पौधा एक ऐसा पौधा है, जो भारत में अधिकांश लोगों के घर में पाया जाता है। यह पौधा ना सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि यह समृद्धि और शुभता का भी प्रतीक माना जाता है। हालांकि, बहुत लोगों की यह शिकायत रहती है की अच्छी देखभाल करने के बाद भी मनी प्लांट का पौधा अच्छे से बढ़ नहीं पा रहा है या फिर मुरझा रहा है।

इसका मुख्य कारण हो सकता है, मनी प्लांट की देखभाल तो करना लेकिन सही से देखभाल न करना। अक्सर लोग मनी प्लांट को पानी देते हैं, धूप में भी रखते हैं, साथ ही साथ खाद भी देते हैं, लेकिन सही मात्रा में इन चीजों को देना बहुत मायने रखता है, इसलिए मनी प्लांट की देखभाल करना काफी नहीं है, बल्कि अच्छे से देखभाल करना जरूरी है।

इस तरीके से डालें पानी

मनी प्लांट को हरा और स्वस्थ बनाए रखने के लिए उसे केवल पानी और खाद देना ही पर्याप्त नहीं माना जाता है। इस पौधे को एक शॉवर की जरूरत होती है, जिससे उसकी पत्तियां ताजगी से भरी रहें। हफ्ते में एक से दो बार मनी प्लांट के पौधे को हल्के पानी से नहलाने से पत्तियों में चमक आ जाती है और वह स्वस्थ रहते हैं।

अधिकतर लोग यह गलती करते हैं, कि वह मनी प्लांट के पौधे में सिर्फ और सिर्फ जड़ों पर पानी देते हैं, पत्तियों पर पानी नहीं पड़ने देते हैं, इस बात का ध्यान रखें की मनी प्लांट की पत्तियों में धूल-मिट्टी लग जाती है, जिस वजह से आप उसे स्प्रे बोतल की मदद से पानी दे सकते हैं और पत्तियों को चमकदार बना सकते हैं।

मनी प्लांट के सही देखभाल करने के लिए तीन मुख्य चीजों की जरूरत होती है। जिसके बारे में हम पहले भी बात कर चुके हैं, वे चीज कुछ और नहीं बल्कि अपनी धूप और फर्टिलाइजर है।

अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में मनी प्लांट के पत्तों पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे उसकी सुंदरता और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। यहां तक की कई बार पत्तियों पर उसकी बूंदें भी टपक जाते हैं। स्प्रे बोतल की मदद से पत्तियों को साफ करने के अलावा आप मनी प्लांट को अच्छी ग्रोथ के लिए धूप में भी रखें।

सर्दियों में मनी प्लांट को धूप में रखने के आसान तरीके

सर्दियों के मौसम में धूप कम होती है, इसलिए सुबह की मीठी-मीठी धूप में मनी प्लांट के पौधे को जरूर रखें। इससे पौधा ताजगी से भरा रहेगा। वहीं अगर आपका मनी प्लांट घर के अंदर लगा हुआ है और उसे बाहर रखना मुश्किल है तो आप घर के अंदर ऐसी जगह पर रखें जहां उसे थोड़ी-थोड़ी सूरज की रोशनी मिलती रहे इसके लिए आप दरवाजे के आसपास या फिर खिड़की के आसपास अपने मनी प्लांट को रख सकते हैं।

पानी, खाद और धूप का सही संतुलन

न सिर्फ मनी प्लांट बल्कि किसी भी पौधे के लिए इन तीनों चीजों (पानी, खाद और धुप) का संतुलन हमेशा पौधों को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अपने मनी प्लांट के पौधों को स्वस्थ रखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ पानी किस तरह से डालना है, इस बात का ध्यान रखें और कब और किस तरह से सूरज की रोशनी देनी है। इन चीजों का ध्यान रखने के बाद आप देखेंगे कि आपका मनी प्लांट बढ़ने लगा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews